
नोएडा के सेक्टर 80 में आग का गोला बनी गद्दे बनाने की फैक्ट्री, जलकर राख
AajTak
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के नोएडा में 25-26 अगस्त की रात गद्दे बनाने की फैक्ट्री में आग लग गई. आग लगने की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने की कोशिशें शुरू कर दीं. ये घटना फेस टू थाना क्षेत्र के नोएडा सेक्टर 80 की है. इस घटना में जान के नुकसान की खबर नहीं है.
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अगलगी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं. 24 अगस्त को दिल्ली के पटपड़गंज में एक मोबाइल गोदाम में आग लग गई थी तो वहीं 25-26 अगस्त की देर रात नोएडा की एक गद्दे बनाने की फैक्ट्री में आग लग गई. सूचना पाकर मौके पहुंचे फायर ब्रिगेड के दस्ते ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घटना नोएडा सेक्टर 80 की है.
जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर 80 में प्लाट नंबर ए-10 स्थित गद्दे बनाने की एक फैकट्री में देर रात को आग लग गई. फैक्ट्री की दूसरी मंजिल से आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी. सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने की कोशिशों में जुट गई.
बताया जाता है कि दूसरी मंजिल से उठती नजर आई आग की लपटों और धुआं ने देखते ही देखते ही पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया. आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई. फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गईं.
गद्दे बनाने की फैक्ट्री इस अगलगी के कारण जलकर राख हो गई है. फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है. हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने या झुलसने की कोई खबर नहीं है. ये घटना नोएडा फेस-2 थाना क्षेत्र की है. आग कैसे लगी, इसे लेकर अभी कोई भी कुछ कहने की स्थिति में नहीं है.
फायर ब्रिगेड और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गए. वरिष्ठ अधिकारियों ने मातहतों को जरूरी निर्देश दिए और ये भी देखा गया कि बिल्डिंग में कहीं कोई फंसा तो नहीं है. हालांकि, अब तक जो जानकारियां सामने आई हैं, उनके मुताबिक घटना के समय कोई भी फैक्ट्री में नहीं था.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









