
नोएडा के इन प्रमुख स्थानों पर आज से पार्किंग रहेगी फ्री, ठेकेदारों ने शुल्क वसूला तो होगी कार्रवाई
AajTak
यूपी के नोएडा में आज से कुछ प्रमुख स्थानों पर नोएडा प्राधिकरण द्वारा संचालित पार्किंग फ्री रहेगी. अधिकारियों का कहना है कि अगर किसी ने शुल्क वसूला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. दरअसल, प्राधिकरण ने जिन ठेकेदारों को ठेका दिया था, उन्होंने बकाया राशि जमा नहीं की है, इसलिए उन्हें ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया है.
नोएडा में आज से कई प्रमुख स्थानों पर पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाएगा. नोएडा प्राधिकरण द्वारा संचालित पार्किंग का ठेका जिन ठेकेदारों और कंपनियों के पास था, वह बुधवार को समाप्त हो चुका है. इसलिए कई प्रमुख जगहों पर पार्किंग शुल्क रहेगी. अगर किसी ने शुल्क वसूला तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
दरअसल, नोएडा में पार्किंग का ठेका जिन ठेकेदारों और कंपनियों को दिया गया था, वो 20 करोड़ का बकाया जमा नहीं करवा रहे हैं. इसके बाद उन कंपनियों को प्राधिकरण ने ब्लैकलिस्टेड कर दिया है.
अब नई कंपनी को पार्किंग ठेका देने में करीब एक से डेढ़ महीने का समय लग सकता है. तब तक पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाएगा. अगर पुराने ठेकेदार और कंपनी लोगों से पार्किंग शुल्क वसूलती है तो प्राधिकरण उन पर कानूनी कार्रवाई करेगा.
इन जगहों पर फ्री रहेगी पार्किंग
सेक्टर 25 स्पाइस मॉल, सेक्टर 29 गंगा शॉपिंग कॉम्पलेक्स ब्रह्मपुत्र मार्केट, सेक्टर 61 शॉपिक्स मॉल, सेक्टर 32 लाजिक्स मॉल के सामने और किनारे के प्लॉट, सेक्टर 33 आरटीओ ऑफिस, सेक्टर 54 एचसीएल के सामने, सेक्टर 142 एडवांट बिल्डिंग के सामने, सेक्टर 124, 125 के बीच, सेक्टर 63 में हल्दीराम और महिंद्रा शोरूम के सामने पार्किंग सुविधा पर शुल्क नहीं वसूला जाएगा.
इन जगहों पर देना होगा पार्किंग शुल्क

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.










