
नोएडा का ट्विन टावर 9 सेकेंड में गिरा दिया जाएगा, इन 12 कदमों से जानें कब-क्या उठाए जाएंगे कदम?
AajTak
Noida Twin Towers Demolition: नोएडा सेक्टर 93A में अवैध रूप से निर्मित ट्विन टावर को भारतीय ब्लास्टर चेतन दत्ता एक बटन दबाकर 9 सेकंड में मलबे में बदल देंगे. दोनों टावर्स को विस्फोटक से गिराने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने हरी झंडी दी है. इसका अभ्यास 21 अगस्त को शुरू होना था लेकिन अदालत ने नोएडा प्राधिकरण के अनुरोध को स्वीकार कर लिया और इसकी तारीख 28 अगस्त तक बढ़ा दी गई थी. Apex और Ceyane के डिमॉलिशन के बाद लगभग 80,000 टन मलबा निकलेगा. इतना मलबा साफ होने में कम से कम 3 महीने लगेंगे.
Noida Twin Towers Demolition: आखिरकार को वह दिन आ गया जब भ्रष्टाचार की कमाई पर नोएडा के सेक्टर-93ए में खड़े सुपरटेक ट्विन टावर को ध्वस्त कर दिया जाएगा. इस गैर कानूनी इमारत को गिराने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक एक लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी गई.
इन टावरों को गिराने से बचाने के लिए कई नियामक और रखरखाव के काम किए गए लेकिन शीर्ष कोर्ट ने आमजन को असुविधा पहुंचाए बिना इन इमारतों को गिराने का आदेश दे दिया. इन दोनों इमारतों में 850 फ्लैट बनाए गए हैं. इस दौरान उस क्षेत्र में किसी के आने-जाने पर प्रतिबंध रहेगा. विस्फोट वाले इलाके की आसपास की सोसायटी और घर को खाली करा लिया गया है.
इसके अलावा ड्रोन उठाने, घर की छतों पर आने से मना किया गया है. इंजिनियरों को दावा है कि आज दोपहर 2:30 बजे इन इमारतों को 9 सेकेंड में ढहा दिया जाएगा लेकिन इससे पहले प्रशासन 12 आवश्यक कदम उठाएगा.
सुबह 6:30 बजे - फ्लैटों में पाइप से गैस की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी.
सुबह 7:00 बजे- एमराल्ड कोर्ट और साथ लगे एटीएस विलेज के टावरों को खाली करा लिया जाएगा.
सुबह 7:00 बजे- दोनों टावरों के आसपास की सड़कों को सील कर दिया जाएगा.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






