
नोएडा-अहमदाबाद में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, थ्रेट ईमेल की जांच जारी
AajTak
नोएडा में एक बार फिर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. स्कूलों को ईमेल के जरिए ये धमकी भेजी गई है. सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर सर्च ऑपरेशन चला रही है.
उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक बार फिर से स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इसके कारण हड़कंप मच गया है. स्कूल को ये धमकी ईमेल के जरिए मिली है.सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर सर्च ऑपरेशन चला रही है. बम स्क्वाड और डॉग स्क्वाड स्कूल में जांच के लिए मौके पर पहुंची है. स्कूल में बम की खबर मिलते ही स्कूल को खाली करा दिया गया है.
स्कूल ने पैरेंट्स को छुट्टी का मेल किया है. स्कूल बसों को वापस भेजा जा रहा है, बच्चों को तय ड्रॉप पॉइंट पर उतारा जा रहा है. इसके साथ ही अभिभावकों से अपील की जा रही है कि बच्चों को तय स्थान लेने पहुंचें और बस स्टाफ से संपर्क में रहें.
पुलिस कर रही है जांच
दोनों प्रमुख शहरों के स्कूलों में बम की धमकी मिलने के बाद से अफरा-तफरी मच गई है. पुलिस प्रशासन सतर्क हो गई है और जांच कर रही है. इसके साथ ही कई इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई है और बच्चों की सेफ्टी को लेकर सारे कदम उठाएं जा रहे हैं.
मेल का सोर्स पता लगा रही है पुलिस
इस मामले में पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए बम स्क्वाड और डॉग स्क्वाड को स्कूल में तैनात कर दिया है. इस दौरान जो ईमेल आया है, पुलिस उसके सोर्स का पता लगाने में जुट गई है.

वॉर में टेक कैसे यूज हो सकता है इसका उदाहरण मिडिल ईस्ट के महाजंग से साबित हो सकता है. अमेरिका लगातार AI कंपनियों के साथ करार कर रहा है ताकि जंग में AI की मदद ली जा सके. एंथ्रॉपिक ने भी स्वॉर्म ड्रोन का प्रस्ताव दिया था जिसके तहत एक साथ 10 हजार से ज्यादा ड्रोन्स को वॉर में कंट्रोल AI के जरिए किया जा सकता है.












