
नॉर्वे: ओस्लो में अमेरिकी दूतावास के पास जोरदार धमाका, इलाके में मची अफरा-तफरी
AajTak
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूतावास के पास स्थित हुसेबी इलाके में रहने वाले कई लोगों ने तेज धमाके के बाद धुआं फैलते देखा. एक स्थानीय निवासी के मुताबिक, धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के पूरे घरों में कंपन महसूस की गई.
नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में रविवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया जब अमेरिकी दूतावास के पास एक जोरदार धमाका सुना गया. ओस्लो पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस रहस्यमयी विस्फोट की जांच में जुट गई हैं. गनीमत यह रही कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है.
स्थानीय मीडिया और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के घरों की खिड़कियां और दीवारें तक हिल गईं. हुसेबी (Huseby) इलाके में स्थित दूतावास के पास विस्फोट के तुरंत बाद चारों ओर धुआं फैल गया. एक स्थानीय निवासी ने बताया, "मैं टीवी देख रहा था, तभी अचानक एक जोरदार धमाका हुआ और मेरा पूरा घर हिल गया."
यह भी पढ़ें: 'किसी की इजाजत की जरूरत नहीं...', रूसी तेल से जुड़े अमेरिका के ऐलान पर सरकार का बयान
धमाके की सूचना मिलते ही 5 से 10 पुलिस वाहन मौके पर पहुंच गए और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई. ओस्लो पुलिस विभाग ने एक बयान में कहा कि वे दूतावास के अधिकारियों के संपर्क में हैं.
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोट का कारण क्या था या इसके पीछे किसका हाथ है. सुरक्षा टीमें बारूद या किसी तकनीकी खराबी जैसे सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









