
नॉर्थ कोरिया में दो साल बाद फिर कोरोना का केस मिला, किम जोंग उन ने लिया ये फैसला
AajTak
उत्तर कोरिया ने गुरुवार को दो साल बाद कोरोना के नए केस की पुष्टि की. कोरिया की मीडिया ने इसे गंभीर राष्ट्रीय आपातकालीन घटना घोषित किया है. कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) ने कहा कि रविवार को प्योंगयांग में बुखार से पीड़ित मरीजों के सैंपल लिए गए. जांच के बाद उनमें कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की पुष्टि की गई.
नॉर्थ कोरिया में दो साल बाद एक बार फिर कोरोना का पहला केस मिला है. नए केस की पुष्टि के बाद किम जोंग उन ने अपील की है कि कोरोना से बचाव के उपायों को और अधिक बढ़ाया जाए और इनका सख्ती से पालन किया जाए. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, उत्तर कोरिया ने 2020 के अंत तक 13,259 संदिग्ध लोगों के सैंपलों की जांच की जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी.
कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने कहा कि गुरुवार को राजधानी प्योंगयांग में कुछ लोगों के सैंपल की जांच की गई थी. इनमें कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट की पुष्टि हुई.
कोरोना के नियमों के सख्ती से पालन के दिए निर्देश
एजेंसी ने कहा कि ओमिक्रॉन वेरिएट की पुष्टि के बाद किम जोंग उन ने पार्टी के पोलित ब्यूरो और अन्य अधिकारियों की बैठक बुलाई और घोषणा की कि वे कोरोना से बचाव वाले नियमों को सख्ती से लागू करें और लोगों से इसका पालन कराएं. KCNA ने कहा कि बैठक का उद्देश्य कम से कम समय में कोरोना को जड़ से खत्म करना था.
उधर, विशेषज्ञों का कहना है कि नॉर्थ कोरिया की खराब स्वास्थ्य व्यवस्था को देखते हुए देश को कोरोना के गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं.
बैठक के दौरान किम ने अधिकारियों से वायरस के ट्रांसमिशन को स्थिर और रोकने के लिए इसके सोर्स को जल्द से जल्द खत्म करने का आह्वान किया.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.










