
नॉर्थ ईस्ट की लड़कियों पर नस्लीय कमेंट करने वाली महिला गिरफ्तार... दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन
AajTak
राजधानी नई दिल्ली के मालवीय नगर में अरुणाचल प्रदेश की तीन युवतियों के साथ नस्लीय और आपत्तिजनक कमेंट के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक्शन लिया है. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. जांच के दौरान मामले में एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं. अब केस की जांच एसीपी स्तर के अधिकारी की निगरानी में की जा रही है.
राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में अरुणाचल प्रदेश की तीन युवतियों के साथ नस्लीय टिप्पणी और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया था. एक मामूली विवाद, जो एयर कंडीशनर (AC) लगाने के दौरान शुरू हुआ, देखते ही देखते गंभीर आरोपों में बदल गया और सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो गया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल, यह मामला 20 फरवरी का है. अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली तीन युवतियां अपने किराए के फ्लैट में AC लगवा रही थीं. इंस्टॉलेशन के दौरान ड्रिलिंग और कामकाज के चलते कुछ धूल-मिट्टी नीचे वाले फ्लैट की ओर गिर गई. यही बात नीचे रहने वाली पड़ोसी महिला को नागवार गुजरी और उसने इस पर आपत्ति जताई.
शुरुआत में यह मामला सामान्य पड़ोसी विवाद जैसा ही था, लेकिन जल्द ही यह तीखा हो गया. आरोप है कि महिला ने गुस्से में आकर युवतियों के खिलाफ नस्लीय और आपत्तिजनक टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं. इसी दौरान किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा मामला
वीडियो सामने आने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया. वीडियो में आरोपी महिला को युवतियों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते देखा और सुना जा सकता है. सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया और कई यूजर्स ने इसे नस्लीय भेदभाव का मामला बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की.
यह भी पढ़ें: 'मेरे पति के साथ सो जाओ, ₹500 में सो जाती हो...', दिल्ली में नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों से पड़ोसी कपल की बदसलूकी

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









