
नेस्ले के अधिकतर फूड प्रोडक्ट अनहेल्दी, कंपनी के डॉक्यूमेंट में मानी गई बात
AajTak
दुनिया की सबसे बड़ी फूड कंपनी नेस्ले का विवादों से पुराना रिश्ता है और एक बार फिर ये चर्चा में है. हालांकि इस बार नेस्ले ने खुद माना है कि उसके ज्यादा प्रोडक्ट सेहतमंद नहीं है. कंपनी प्रजेंटेशन के दौरान नेस्ले ने बताया है कि उसके 60 फीसद से ज्यादा प्रोडक्ट स्वास्थ्य के मानकों को पूरा नहीं करते हैं.
दुनिया की सबसे बड़ी फूड कंपनी नेस्ले का विवादों से पुराना रिश्ता है और एक बार फिर ये चर्चा में है. हालांकि इस बार नेस्ले ने खुद माना है कि उसके ज्यादा प्रोडक्ट सेहतमंद नहीं है. कंपनी के इंटरनल प्रजेंटेशन के दौरान नेस्ले ने बताया है कि उसके 60 फीसद से ज्यादा प्रोडक्ट स्वास्थ्य के मानकों को पूरा नहीं करते हैं. नेस्ले ने एक डॉक्यूमेंट में कहा है, 'हमारे 60 फीसद से अधिक फूड और ड्रिंक्स 'स्वास्थ्य की मान्यता प्राप्त परिभाषा' को पूरा नहीं करते हैं और हमारे कुछ प्रोडक्ट्स कभी भी 'सेहतमंद' नहीं होंगे, चाहे हम इनमें कितना भी सुधार करते रहें.' फाइनेंशियल टाइम्स के अनुसार, नेस्ले के 37 फीसद फूड और ड्रिंक्स प्रोडक्ट्स की रेटिंग 3.5 है. इनमें जानवरों के फूड और मेडिकल न्यूट्रिशन शामिल नहीं हैं. ये रेटिंग ऑस्ट्रेलिया की हेल्थ स्टार रेटिंग सिस्टम ने दी है. ये रेटिंग सिस्टम फूड्स को 1 से 5 स्टार में स्कोर देती है और इसका इस्तेमाल एक्सेस टू न्यूट्रिशन फाउंडेशन अंतर्राष्ट्रीय समूहों में रिसर्च के लिए किया जाता है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












