
नेपाल से रिहाई के बाद 'बिकिनी किलर' शोभराज पेरिस के लिए रवाना
AajTak
नेपाल की सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बिकिनी किलर चार्ल्स शोभराज को रिहा करने के साथ ही पेरिस के लिए डिपोर्ट कर दिया गया है. कोर्ट ने उसे 15 दिन के भीतर उसके फ्रांस वापस भेजने का आदेश दिया था. वह 2003 से नेपाल की जेल में बंद था. उस पर दो अमेरिकी पर्यटकों की हत्या का आरोप था.
बिकिनी किलर के नाम से कुख्यात चार्ल्स शोभराज को शुक्रवार शाम को नेपाल से डिपोर्ट कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक काठमांडू के त्रिभुवन एयरपोर्ट से पेरिस के लिए रवाना कर दिया है. जानकारी के मुताबिक उसे कतार एयर के विमान में बैठाया गया है, जो शाम 6 बजे उसे दोहा लेकर रवाना हो गया है. इसके बाद वहां से उसे पेरिस भेजा जाएगा.
फ्रांस दूतावास ने शोभराज के नाम पर ट्रेवल डॉक्टयूमेंट इमीग्रेशन को पहले ही सौंप दिए गए थे. इससे पहले गृह मंत्रालय की एक आकस्मिक बैठक में शोभराज को डिपोर्ट करने और 10 साल तक नेपाल में दोबारा प्रवेश पर बैन लगाने का फैसला किया.
SC ने 15 दिन में डिपोर्ट करने का दिया था आदेश
नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने उसे जेल में उम्र पूरी कर लेने की वजह से रिहा करने का फैसला सुनाया था. कोर्ट के जज सपना प्रधान मल्ला और तिल प्रसाद श्रेष्ठ की बेंच ने शोभराज को रिहा करने का आदेश दिया था.
शोभराज ने जेल से रिहा होने के लिए याचिका दायर की थी. उसका कहना था कि वह निर्धारित समय से ज्यादा समय तक जेल में बंद है इसलिए उसे रिहा कर दिया जाए. इसके अलावा कोर्ट ने यह आदेश दिया था कि शोभराज को रिहा करने के बाद 15 दिनों के भीतर डिपोर्ट भी कर दिया जाए.
जेल ने रिहा करने से कर दिया था इनकार

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









