
नेपाल: यात्रियों से भरी जीप खाई में गिरी, 3 की मौत, 12 घायल
AajTak
हादसा पश्चिमी नेपाल के रोल्पा जिले में हुआ. जहां रोलपा जिले में सुलीचौर से गजुल तक 15 यात्रियों को ले जा रही जीप खाई में गिर गई. जिसमें कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए.
पश्चिमी नेपाल में बुधवार को एक यात्रियों से भरी जीप पहाड़ी सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. जिसमें एक ही परिवार के कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और बारह अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक हादसा पश्चिमी नेपाल के रोल्पा जिले में हुआ. जहां रोलपा जिले में सुलीचौर से गजुल तक 15 यात्रियों को ले जा रही जीप खाई में गिर गई. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जीप पहाड़ी सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गिर गई. दुर्घटना में मारे गए लोग एक ही परिवार के हैं.
उन्होंने बताया कि घटना में 12 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें कोहलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. घायलों में सात लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









