
नेपाल में सियासी उठापटक, PM ने रद्द किया विदेश मंत्री का जिनेवा दौरा, डॉ. बिमला बोलीं- 'मेरा अपमान हुआ'
AajTak
नेपाल में सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार आ गई है. केपी शर्मा ओली के समर्थन से प्रधानमंत्री बनने वाले प्रचण्ड ने राष्ट्रपति चुनाव में ओली को छोड कर अब विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस से हाथ मिला लिया है. उन्होंने विदेश मंत्री डॉ. बिमला का जिनेवा दौरा रद्द कर दिया. उन्हें एयरपोर्ट से वापस आने को कहा.
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल प्रचण्ड (Prime Minister of Nepal Pushpa Kamal Dahal Prachanda) ने अपने ही विदेश मंत्री डॉ. बिमला राय पौडेल (Dr. bimala rai poudel) का विदेश दौरा रद्द करते हुए उन्हें एयरपोर्ट से वापस आने को कहा है. नेपाल की विदेश मंत्री डॉ. पौडेल ने रविवार दोपहर को ही पत्रकार वार्ता में जिनेवा में आयोजित यूएन के मानवाधिकार काउंसिल के सम्मेलन में जाने की बात कही थी.
जिनेवा जाने के लिए नेपाल की विदेश मंत्री अभी एयरपोर्ट पर पहुंची ही थीं कि उन्हें सरकार के मुख्य सचिव शंकर दास बैरागी ने फोन कर उनके जिनेवा के कार्यक्रम को रद्द किए जाने की जानकारी दी. मुख्य सचिव ने कहा कि पीएम का निर्देश है कि आप जिनेवा नहीं जा सकती हैं.
मेरा अपमान किया गया - विदेश मंत्री
जिनेवा के अपने कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी देने वाली विदेश मंत्री डॉ. पौडेल ने एयरपोर्ट से खुद को वापस किए जाने पर आश्चर्य व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि उनका अपमान किया गया है.
सत्तारूढ़ गठबंधन में आई दरार
दरअसल, नेपाल में सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार आ गई है. केपी शर्मा ओली के समर्थन से प्रधानमंत्री बनने वाले प्रचण्ड ने राष्ट्रपति चुनाव में ओली को छोड कर अब विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस से हाथ मिला लिया है. नेपाल में सत्तारुढ़ गठबंधन में दरार आने के बाद अब इसका असर दिखने लगा है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









