
नेपाल में राजतंत्र समर्थक विरोध प्रदर्शन के दौरान लूटपाट, एक भारतीय नागरिक समेत 9 लोग गिरफ्तार
AajTak
नेपाल में राजशाही की मांग को लेकर हिंसक प्रदर्शन और लूटपाट हुए. लूटपाट के आरोप में क भारतीय नागरिक समेत नौ लोगों की गिरफ्तारी हुई है. इन लोगों पर डिपार्टमेंटल स्टोर से सामान लूटने के आरोप हैं. प्रदर्शन के दौरान हिंसा में दो लोगों की मौत और 110 लोग घायल हो गए.
नेपाल में राजतंत्र समर्थकों के द्वारा राजधानी काठमांडू में 28 मार्च, 2025 (शुक्रवार) को जोरदार प्रदर्शन किया गया. इस दौरान हिंसा और लूटपाट भी हुई. प्रदर्शन के दौरान हुए लूटपाट मामले में एक भारतीय नागरिक समेत नौ लोगों की गिरफ्तारी हुई है. नेपाल के संविधान में केवल 16 साल तक 'धर्मनिरपेक्ष' शब्द बना रहा. इसके बाद फिर से इसको राजशाही राष्ट्र बनाने की मांग उठी, जैसा 239 साल तक रहा है. पीएम केपी शर्मा ओली और कम्युनिस्ट सरकार के खिलाफ बड़ा मोर्चा खुल गया है. राजशाही समर्थकों ने तीन अप्रैल तक का अल्टीमेटम दे रखा है.
भारतीय नागरिक समेत 9 गिरफ्तार
राजतंत्र समर्थकों द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान लूटपाट के मामले में भारतीय नागरिक समेत 9 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. भारतीय नागरिक रवि रंजन कुमार बिहार के पटना के निवासी हैं. रंजन को काठमांडू में स्थित एक डिपार्टमेंटल स्टोर से शराब, फल और मेकअप के सामान लूटने के आरोप में पकड़ा गया है.
यह भी पढ़ें: नेपाल में बवाल: हिंसा के बाद ओली सरकार का सख्त एक्शन, राजशाही समर्थकों ने दिया 3 अप्रैल तक का अल्टीमेटम
प्रदर्शन के दौरान हिंसा और गिरफ्तारी
नेपाल की राजधानी काठमांडू के बानेश्वर-टिंकुने इलाके में प्रदर्शन के दौरान पथराव किए गए, गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया, दुकानों को लूटने जैसी घटनाओं को अंजाम दिया गया. पुलिस ने मामले में अब तक 110 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








