
नेपाल में बवाल: राजशाही समर्थकों के हिंसक प्रदर्शन में एक की मौत, काठमांडू एयरपोर्ट बंद, PM ने बुलाई आपात बैठक
AajTak
नेपाल ने 2008 में संसद द्वारा राजशाही को समाप्त कर दिया था, जिससे यह एक धर्मनिरपेक्ष, संघीय, लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया. हालांकि, हाल ही में राजशाही की बहाली की मांग तेज हो गई है, खासकर जब पूर्व राजा ग्यानेंद्र ने 19 फरवरी को लोकतंत्र दिवस के अवसर पर जनता से समर्थन की अपील की थी.
नेपाल में राजशाही समर्थकों द्वारा किए जा रहे हिंसक प्रदर्शनों के चलते राजधानी काठमांडू में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. विरोध प्रदर्शनों के कारण त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल को सुरक्षा कारणों से अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. इस कारण से यहां से उड़ान भरने और लैंडिंग करने वाली सभी उड़ानों को रोक दिया गया है.
दरअसल, नेपाल ने 2008 में संसद द्वारा राजशाही को समाप्त कर दिया था, जिससे यह एक धर्मनिरपेक्ष, संघीय, लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया. हालांकि, हाल ही में राजशाही की बहाली की मांग तेज हो गई है, खासकर जब पूर्व राजा ग्यानेंद्र ने 19 फरवरी को लोकतंत्र दिवस के अवसर पर जनता से समर्थन की अपील की थी. काठमांडू में शुक्रवार को नेपाल की राजशाही की बहाली और हिंदू राष्ट्र की मांग कर रहे समर्थकों और सुरक्षाबलों के बीच झड़पें हुईं.
प्रदर्शनकारियों ने कई घरों, इमारतों और वाहनों में आग लगा दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले और रबर की गोलियां दागीं. हालात को काबू में करने के लिए प्रशासन ने टिंकुने, सिनामंगल और कोटेश्वर क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया है. तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए नेपाली सेना को सड़कों पर उतारा गया है. हिंसक प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की गोली से 29 वर्षीय सबीन महर्जन नामक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई. गृह मंत्रालय ने जानकारी दी कि अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हुई.
विमान डायवर्जन और उड़ानों पर प्रतिबंध
काठमांडू में लैंड करने वाले बैंकॉक से एयर एशिया, ढाका से बांग्लादेश एयरलाइंस, दुबई से फ्लाई दुबई और सियोल से कोरियन एयर के विमानों को उतरने की अनुमति नहीं दी गई है. इन सभी विमानों को भारत में इमरजेंसी लैंडिंग करने का निर्देश दिया गया है.
इसी तरह, काठमांडू से उड़ान भरने की तैयारी में लगे दोहा जाने वाले कतर एयरवेज, दुबई जाने वाले फ्लाई दुबई और क्वालालंपुर जाने वाले बाटिक एयर के विमानों को भी रोक दिया गया है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









