
नेपाल फिर सुलग सकता है, पीएम सुशीला कार्की ने विद्रोह पार्ट-2 को लेकर जारी की ये चेतावनी
AajTak
नेपाल में आम चुनाव में मात्र 15 दिन का समय रह गया है, इस बीच नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने कहा है कि अगर युवाओं की समस्याओं का समाधान नहीं खोजा जाता है जो देश में एक और बगावत हो सकती है. पीएम कार्की ने कहा है कि हमने संविधान में बराबरी लिखी फिर भी अपने समाज के अंदर हम गैर-बराबरी को बचाते रहे.
नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने गुरुवार को चेतावनी दी है कि युवाओं की नाराज़गी को दूर करने में नाकाम रहने पर देश में एक और बगावत हो सकती है.
काठमांडू में नेपाली आर्मी पवेलियन में 76वें डेमोक्रेसी डे सेलिब्रेशन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि डेमोक्रेसी को रिजल्ट देने चाहिए, नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए और जवाबदेही पक्की करनी चाहिए. इस बीच नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र ने राजशाही की वापसी की मांग करते हुए कहा है कि अगर हम नेपाल के राष्ट्रीय संकट को सुलझाए बिना चुनाव में जाते हैं, तो इससे और ज़्यादा झगड़े हो सकते हैं.
पिछले साल सितंबर में Gen Z के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों का ज़िक्र करते हुए कार्की ने कहा, "उस आंदोलन का मकसद भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और भेदभाव को खत्म करना था. वह आंदोलन अच्छा शासन और बराबर न्याय चाहता था."
उन्होंने कहा, "सरकार को इसका जवाब न सिर्फ उदारता से देना चाहिए, बल्कि विनम्रता और कर्तव्य की गहरी भावना से भी देना चाहिए."
सत्ता और संसाधन पर एकाधिकार ने लोगों का भरोसा खत्म कर दिया
उन्होंने चेतावनी दी कि युवाओं की नाराज़गी को दूर न करने से एक और बगावत शुरू हो सकती है.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









