
नेपाल प्लेन क्रैश: 21 शव मिले, हेलीकॉप्टर से ला रहे काठमांडू, जांच के लिए कमेटी गठित
AajTak
नेपाल नागरिक उड्डयन विभाग ने बताया कि मौके पर अधिकारी पहुंच गए हैं. अब तक 21 शव बरामद किए हैं. इनमें से 11 शव लेकर हेलीकॉप्टर ने दुर्घटनाग्रस्त स्थल से काठमांडू के लिए उड़ान भरी है.
नेपाल में रविवार को हुए विमान हादसे में 21 लोगों की जान गई है. रेस्क्यू टीम से ये शव बरामद किए हैं. उसके बाद 16 शवों को एक हेलीकॉप्टर के जरिए घटनास्थल से काठमांडू भेजा गया है. मौके पर मलवा पड़ा मिला है. विभागीय अफसर भी जांच कर रहे हैं. बता दें कि रेस्क्यू टीमें 24 घंटे से ज्यादा वक्त से विमान की तलाश कर रही थीं.
नेपाल नागरिक उड्डयन विभाग ने बताया कि मौके पर अधिकारी पहुंच गए हैं. अब तक 21 शव बरामद किए हैं. इनमें से 11 शव लेकर हेलीकॉप्टर ने दुर्घटनाग्रस्त स्थल से काठमांडू के लिए उड़ान भरी है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने तारा एयर विमान दुर्घटना की जांच के लिए कमेटी बनाई है. इसमें वरिष्ठ एरोनॉटिकल इंजीनियर रतिशचंद्रलाल सुमन की अगुवाई में 5 सदस्यीय टीम जांच करेगी.
नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के मुताबिक, मस्तांग इलाके में विमान दुर्घटना का शिकार हुआ है. इस विमान में चार भारतीयों समेत 22 लोग सवार थे. इनमें से कई लोग घूमने के लिए नेपाल गए थे. रविवार सुबह करीब 10 बजे ये विमान अचानक लापता हो गया था. दिनभर तलाश में ऑपरेशन चलाया गया. उसके बाद रविवार शाम 4 बजे खबर आई कि विमान क्रैश हो गया है. तब विमान में करीब 22 लोग सवार होना बताए गए थे.
जानकारी के मुताबिक, ये विमान पोखरा से जोमसोम जा रहा था. विमान 30 साल से अधिक पुराना था. तारा एयर के विमान में सवार एक ही परिवार के 7 लोगों की भी मौत हुई है. ये लोग जोमसोम में मुक्तिनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे. धनुषा जिला मिथिला नगर पालिका निवासी राजन कुमार गोले, उनके पिता इंद्र बहादुर गोले, मां राममाया तामाड, काका पुरुषोत्तम गोले, काकी तुलसा देवी तामाड, मामा मकर बहादुर तामाड और मामी सुकुमाया तामाड भी विमान में सवार थे. इस परिवार ने अपने सात लोगों के विमान में होने की पुष्टि की है.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








