
नेपाल: प्रचंड की रैली में टिफिन बम लगाने जा रहा था शख्स, 40 मीटर दूर था तभी हाथ में ही फट गया
AajTak
भोजपुर जिले में पूर्व पीएम और माओवादी कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल की चुनावी रैली में उस समय ब्लास्ट हो गया, जब एक शख्स बम लगाने की योजना बना रहा था, जिसमें एक शख्स घायल हो गया. पुलिस ने आरोपी शख्स को हिरासत में ले लिया है.
नेपाल के भोजपुर में पूर्व प्रधानमंत्री और सीपीएन-माओवादी के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल प्रचंड की चुनावी रैली में बम विस्फोट हो गया. कम तीव्रता के इस बम ब्लास्ट में में एक शख्स घायल हो गया. घह घटना पुष्प कमल दहल के रैली में पहुंचने से पहले हुई थी.
भोजपुर जिले में पूर्व पीएम और माओवादी कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल की चुनावी रैली में उस समय ब्लास्ट हो गया, जब एक शख्स बम लगाने की योजना बना रहा था, जिसमें एक शख्स घायल हो गया. सीपीएन-माओवादी बिप्लव गुट से संबंधित शख्स टिफिन बॉक्स में बम ले जा रहा था और यह अचानक फट गया, जिससे उसे मामूली चोटें आईं.
यह घटना भोजपुर जिले के पौवाडुंग ग्रामीण नगर पालिका में कार्यक्रम स्थल से लगभग 40 मीटर की दूरी पर हुई. पुलिस ने बताया, "भोजपुर जिले में एक चुनावी रैली के दौरान एक छोटा बम विस्फोट हुआ. जो व्यक्ति इसे ले जा रहा था वह घायल हो गया और जब वह इसे लगा पाता, उससे पहले दुर्घटनावश विस्फोट हो गया तो वह घायल हो गया. वह सीपीएन-माओवादी बिप्लव गुट का कैडर था."
पुलिस ने कहा कि धमाका प्रचंड समेत शीर्ष नेताओं के चुनावी रैली में पहुंचने से पहले ही हुई. पुलिस ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने आगे की जांच के लिए उस शख्स को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है.
नेपाल में 20 नवंबर को होंगे आम चुनाव
बता दें कि पड़ोसी देश नेपाल में 20 नवंबर को आम चुनाव होने जा रहे हैं. इनके सुचारू संचालन में भारत ने विभिन्न नेपाली संस्थानों को समर्थन के लिए नेपाली सरकार को 200 वाहन उपहार में दिए है. इनमें से 120 सुरक्षा बलों के लिए हैं जबकि 80 वाहन नेपाल चुनाव आयोग के लिए हैं. नेपाल में 20 नवंबर को संघीय संसद के साथ-साथ प्रांतीय विधानसभाओं के लिए भी चुनाव होने हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.










