
नेपाल-चीन बॉर्डर पर फंसे अयोध्या के श्रद्धालु, विधायक और सांसद ने PM मोदी से की मदद की अपील
AajTak
कैलाश मानसरोवर से लौटते वक्त अयोध्या के आठ श्रद्धालु नेपाल-चीन बॉर्डर स्थित हिल्सा में फंस गए. खराब मौसम और परिवहन बाधाओं के चलते वे भारत नहीं लौट पा रहे हैं. विधायक अभय सिंह और सांसद अवधेश प्रसाद ने PM मोदी से तत्काल हस्तक्षेप कर सुरक्षित वापसी की मांग की है.
कैलाश मानसरोवर से दर्शन करके लौटते वक्त नेपाल-चीन बॉर्डर पर स्थित हिल्सा बॉर्डर (नेपाल) में अयोध्या जिले के आठ श्रद्धालु फंसे हुए हैं. प्रतिकूल परिस्थितियों की वजह से वे भारत लौटने में असमर्थ हैं. इस स्थिति को देखते हुए गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह और समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है.
विधायक अभय सिंह ने अपने पत्र में भारत सरकार से अपील की है कि नेपाल में फंसे इन श्रद्धालुओं को सुरक्षित रूप से भारत लाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं. उन्होंने संबंधित मंत्रालयों और अधिकारियों को निर्देशित करने की भी मांग की है.
वहीं, समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने भी इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए प्रधानमंत्री और गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है. सांसद ने भरोसा दिलाया कि वे खुद गृह मंत्रालय से बातचीत कर श्रद्धालुओं की सुरक्षित वापसी करवाने की कोशिश करेंगे.
परिजनों में चिंता...
नेपाल में फंसे लोगों के परिवार बेहत चिंतित हैं. लोगों की रातें अब बेचैनी में कट रही हैं. गोसाईगंज निवासी रमाकांत यादव के भाई रविकांत यादव ने बताया कि उनके भाई फंसे हुए श्रद्धालुओं में शामिल हैं. इन सभी का परिवार बेहद चिंतित नजर आ रहा है. उन्होंने कहा कि हमारी एक ही उम्मीद है कि सरकार जल्द से जल्द उन्हें भारत वापस लाए.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









