
नेपाल के 15 चर्चित प्लेन क्रैश, यहां अमेरिका और तुर्की के विमान भी हो चुके हैं हादसे का शिकार
AajTak
Nepal Plane Crash: नेपाल में सिर्फ नेपाल की एयरलाइंस के विमान ही हादसे का शिकार नहीं हुए हैं, बल्कि अमेरिका और तुर्की सहित कई दूसरे देशों की फ्लाइट्स भी दुर्घटना का शिकार हुई हैं.
Nepal Plane Crash: नेपाल में रविवार को तारा एअर का एक प्लेन क्रैश हो गया. फ्लाइट में क्रू मेंबर्स सहित 22 लोग सवार थे. ये पहली बार नहीं है, जब नेपाल में कोई विमान हादसे का शिकार हुआ है. पहाड़ों से घिरे इस देश में प्लेन क्रैश की घटनाएं होती रहती हैं. ज्यादातर हादसों का कारण पहाड़ों में अचानक बदलने वाला मौसम होता है.
यहां सिर्फ नेपाल की एयरलाइंस के विमान ही हादसे का शिकार नहीं हुए हैं, बल्कि अमेरिका और तुर्की सहित कई दूसरे देशों की फ्लाइट्स भी दुर्घटना का शिकार हुई हैं. हम आपको नेपाल के 15 चर्चित प्लेन क्रैश के बारे में बता रहे हैं.
1. फरवरी 2019 में तापलेजंग में पथिभरन के पास हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था. हादसे में नेपाल के संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री रबीन्द्र अधिकारी समेत 7 लोगों की मौत हो गई थी.
2. सितंबर 2018 में गोरखा से काठमांडू आ रहा एक हेलिकॉप्टर धाडिंग और नुवाकोटबीर के जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस दुर्घटना में एक जापानी पर्यटक सहित 6 लोग मारे गए थे
3. मार्च 2018 में अमेरिकी-बंग्ला एयरलाइन की बांग्लादेश से नेपाल जा रही फ्लाइट त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर क्रैश हो गई थी. इस हादसे में 51 लोगों की मौत हो गई थी. 4. फरवरी 2016 में तारा एअर की पोखरा से जोमसोम जा रही फ्लाइट क्रैश हो गई थी. इसमें 23 लोग मारे गए थे.
5. मई 2015 में नेपाल में एक भूकंप आया था. भूकंप के बाद अमेरिका सेना का मिलिट्री हेलिकॉप्टर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंचा. यह प्लेन चरिकोट के पास क्रैश हो गया. इसमें अमेरिका के 6 सैनिक, नेपाली सेना के 2 जवान और 5 आम नागरिक मामरे गए थे.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











