
नेपाल के बीरगंज में बवाल, हनुमान जयंती पर हिंसा और आगजनी के बाद कर्फ्यू लगाया गया
AajTak
नेपाल के बीरगंज में हनुमान जन्मोत्सव के शोभा यात्रा के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब असामाजिक तत्वों ने हिंसा फैला दी, जिससे तोड़फोड़ और आगजनी हुई. दर्जन भर पुलिसकर्मी और उपद्रवी घायल हुए. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया.
नेपाल के बीरगंज में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न संगठन द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई. इस दौरान बीरगंज के छपैया इलाके में तनाव हुआ. उपद्रवियों द्वारा जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की गई. स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े. स्थिति को देखते हुए कर्फ्यू का आदेश जारी किया गया है.
क्या हुआ घटना के दौरान?
हनुमान जन्मोत्सव के दौरान शोभा यात्रा निकाली गई. इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने तनाव फैलाया और हिंसा भड़क उठी. उपद्रवियों ने आधा दर्जन से ज्यादा मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया. इस हिंसा में दर्जन भर पुलिस कर्मी और उपद्रवी घायल हो गए.
पुलिस द्वारा कर्फ्यू की घोषणा
स्थिति को देखते हुए परसा जिला के जिलाधिकारी गणेश अर्याल ने आज (शनिवार) शाम 6 बजकर 30 से कल (रविवार) दिन 12 बजे तक कर्फ्यू का आदेश जारी किया. शहर को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है और अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया.
प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से स्थिति पर कुछ हद तक नियंत्रण पा लिया गया है, लेकिन लोग अभी भी भयभीत हैं और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं. पुलिस और प्रशासन स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और उम्मीद है कि जल्द ही शांति और सामान्य स्थिति लौट आएगी.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.





