
नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ बाइडेन ने ऐसा क्यों किया? देउबा ने अमेरिका का दौरा किया रद्द
AajTak
नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा का जुलाई का अमेरिका दौरा रद्द हो गया है. कई महीनों से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ उनकी मुलाकात के प्रयास किए जा रहे थे लेकिन ऐसा नहीं होने पर अब उनका अमेरिकी दौरा रद्द कर दिया गया है.
नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने जुलाई के तीसरे हफ्ते के लिए निर्धारित अपनी अमेरिकी यात्रा को रद्द कर दिया है. दरअसल, कई महीनों से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ उनकी मुलाकात के प्रयास किए जा रहे थे लेकिन ऐसा नहीं होने पर अब उनका अमेरिकी दौरा रद्द कर दिया गया है.
नेपाल मिनट की रिपोर्ट के मुताबिक, विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि दोनों नेताओं के बीच बैठक नहीं हो सकी.
सूत्रों ने नेपाल मिनट को बताया, बाइडेन ऑफिस की ओर से नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ बैठक तय नहीं होने पर नेपाल सरकार ने प्रधानमंत्री के अमेरिकी दौरे की योजना को फिलहाल रद्द कर दिया है.
प्रधानमंत्री देउबा जुलाई में अमेरिकी दौरे की योजना बना रहे थे लेकिन ताजा घटनाक्रमों की वजह से उनके अमेरिकी दौरे को रद्द कर दिया गया.
बता दें कि नेपाल में इस साल नवंबर में आम चुनाव होने जा रहे हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री देउबा अमेरिकी राष्ट्रपति से मिलकर कई मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता करना चाहते थे.
अमेरिका क्यों है नेपाल से नाराज?

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









