
नेपाल के पब में चीनी राजदूत संग थे राहुल गांधी? सामने आया सच
AajTak
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दावा किया है कि काठमांडू के एक पब में राहुल गांधी के साथ दिख रही महिला चीन की राजदूत Hou Yanqi हैं. अब इसकी सच्चाई सामने आ गई है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेपाल दौरे के बीच चाइनीज डिप्लोमैट Hou Yanqi का नाम सुर्खियों में है. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दावा किया है कि काठमांडू के एक पब में राहुल गांधी के साथ दिख रही महिला चीन की राजदूत Hou Yanqi हैं. बीजेपी के कई नेताओं ने भी इसको लेकर ट्वीट किए हैं. हालांकि, इंडिया टुडे/आज तक की फैक्ट चेक टीम ने जब उस पब से संपर्क किया तो सच्चाई सामने आ गई.
दरअसल, राहुल गांधी नेपाल में अपनी दोस्त सुमनिमा उदास (Sumnima Udas) की शादी में शामिल होने गए हैं. इसी बीच उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह एक पब (Lord Of The Drinks) में नजर आ रहे हैं. वीडियो में उनके साथ एक महिला भी दिखाई दे रही हैं. इस महिला को लेकर कई लोगों ने दावा किया कि वो नेपाल में चीन की राजदूत Hou Yanqi हैं. जिसके बाद बीजेपी और कांग्रेस में सियासी बहस छिड़ गई.
बीजेपी नेताओं के ट्वीट-
Rahul Gandhi with Hou Yanqi (Chinese ambassador to Nepal). She earlier honey trapped Nepal PM KP Sharma Oli . pic.twitter.com/EuH6AXFNXX
.@rssurjewala ji ,Is Rahul Gandhi partying with China's Ambassador to Nepal Hou Yanqi in Kathmandu ???? वैसे नाइट क्लब में कौन सी शादी होती है?? @BJP4India @BJP4Delhi
ऐसे में इसकी सच्चाई जानने के लिए इंडिया टुडे/आज तक की फैक्ट चेक टीम ने काठमांडू स्थित उस पब के CEO राबिन श्रेष्ठा से फोन पर बात की. राबिन ने बताया कि राहुल गांधी 2 मई को पांच या छह लोगों के साथ पब आए थे. हालांकि, राबिन श्रेष्ठा ने यह भी बताया कि राहुल गांधी के साथ वीडियो में दिख रही महिला चीनी राजदूत Hou Yanqi नहीं हैं, बल्कि वो सुमनिमा उदास की शादी में आई उनकी एक दोस्त हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











