
नेपाल: केपी शर्मा ओली बहुमत साबित करने में विफल, PM पद से देना होगा इस्तीफा
AajTak
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को तगड़ा झटका लगा है. वह सदन में बहुमत साबित करने में विफल हो गए हैं. अब उन्हें प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना होगा. नेपाल में कैबिनेट मीटिंग जारी है.
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को तगड़ा झटका लगा है. वह सदन में बहुमत साबित करने में विफल हो गए हैं. अब उन्हें प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना होगा. नेपाल में कैबिनेट मीटिंग जारी है. ओली को निचले सदन में बहुमत साबित करना था. नेपाल की संसद प्रतिनिधि सभा में विश्वास का मत लेने के लिए हुए मतदान में ओली के पक्ष में सिर्फ 93 वोट ही पड़े.जबकि विपक्ष में 124 सांसदों ने मतदान किया.ओली की अपनी पार्टी नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी यूएमएल के 28 सांसदों ने व्हीप का उल्लंघन करते हुए सदन में अनुपस्थित हो गए थे.
ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









