
नेपाली छात्र ने स्कूल में दिया ऐसा भाषण, अब हिटलर से हो रही तुलना, Video Viral
AajTak
नेपाल के एक स्टूडेंट की स्पीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. स्कूल कार्यक्रम में दिए गए इस स्पीच में स्टूडेंट ने नेपाल के विकास और उज्ज्वल भविष्य की बात की, लेकिन जिस अंदाज में उन्होंने स्पीच दी, वो देखते ही देखते लोगों को हैरान कर दिया.
नेपाल के एक स्टूडेंट की स्पीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. स्कूल कार्यक्रम में दिए गए इस स्पीच में स्टूडेंट ने नेपाल के विकास और उज्ज्वल भविष्य की बात की, लेकिन जिस अंदाज में उन्होंने स्पीच दी, वो देखते ही देखते लोगों को हैरान कर दिया.
यह 2 मिनट 19 सेकंड का वीडियो हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं. इस पर सैकड़ों कमेंट आ चुके हैं. जहां कई लोग इस स्टूडेंट के जोश और भाषण कला की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स उनकी तुलना एडॉल्फ हिटलर से कर रहे हैं.
इस स्टूडेंट का नाम अभिस्कार राउत बताया जा रहा है. यह स्कूल कार्यक्रम में आए लोगों के सामने स्पीच देता है. होली बेल स्कूल के हेड बॉय के रूप में अपना परिचय देते हुए, यह अपनी स्पीच नेपाल की स्थिति से शुरू करता है. फिर वह नेपाल के इतिहास और गौरव की बात करता है.
देखें वीडियो
वीडियो में वो दमदार अंदाज में कहते हैं कि मैं यहां एक नए नेपाल के निर्माण का सपना लेकर खड़ा हूं. मेरे अंदर जुनून की आग जल रही है, लेकिन मेरा दिल भारी है, क्योंकि यह सपना दूर होता दिख रहा है! जैसे-जैसे भाषण आगे बढ़ा, उनकी आवाज और इमोशन और हाई हो गया.
'हिटलर पुनर्जन्म ले चुका है!'

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











