
नेपाली कपल को घर में दिया काम, चौथे दिन ही परिवार के खाने में नशा मिलाकर मचाई लूट
AajTak
हिमाचल के शिमला में एक परिवार ने चिवा गांव में सेब के बगीचे में काम करने वाले एक नेपाली कपल को घर पर मजदूर और खाना बनाने का काम दिया. कपल ने चौथे दिन ही साजिश के तहत पूरे परिवार के खाने में नशा मिला दिया और लूट मचाकर फरार हो गए.
कई बार घरेलू काम के लिए रखे गए नौकर चाकर परिवारों को भरोसे में लेकर बड़ी लूट को अंजाम दे देते हैं. हाल में हिमाचल के शिमला से ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां एक परिवार ने चिवा गांव में सेब के बगीचे में काम करने वाले एक नेपाली कपल को घर पर मजदूर और खाना बनाने का काम दिया. किसे मालूम था कि काम पर आने के चौथे ही दिन ये जोड़ा परिवार को लूटकर रफूचक्कर हो जाएगा.
खाना खाते दी गहरी नींद में गया परिवार
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि कपल ने परिवार को जब खाना बनाकर परोसा तो उसमें नशीली दवा मिला दी. ऐसे में खाना खाते ही उस समय घर में मौजूद केयरटेकर और दो महिलाएं गहरी नींद में चले गए.इस दौरान जोड़े ने घर से पैसे और जेवरात उठाए और भाग निकले. दोनों की पहचान कृष्णा और ईशा के रूप में हुई है और दोनों नेपाल के मूल निवासी हैं.
चार दिन पहले ही दिया था काम
उन्होंने पहले से तैयार साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस फरार नेपाली जोड़े की तलाश में छापेमारी कर रही है. पीड़ित परिवार की सदस्य कुमारी मारिशा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उन्होंने दंपति को चार दिन पहले ही मजदूर के रूप में काम पर रखा था.
मालिक को भरोसे में लेकर लूट का ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि पहले भी ऐसे मामले आते रहे हैं. कुछ माह पहले ही उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक नौकर ने अपने ही मालिक के पैसे चुरा लिए और उसे लूट बता दिया. इसको लेकर पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन जब पुलिस ने केस सुलझाया तो इसका खुलासा हुआ.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











