
नेपालः लापता विमान की खोज में बाधा बना खराब मौसम, रेस्क्यू ऑपरेशन रुका
AajTak
नेपाल में लापता तारा एयरलाइंस के विमान की तलाश का अभियान खराब मौसम के कारण रोक दिया गया है. सेना की टुकड़ी और रेस्क्यू के लिए भेजे गए हेलिकॉप्टर्स को वापस बुला लिया गया है.
पड़ोसी देश नेपाल से रविवार की सुबह एक विमान के लापता होने की खबर आई. सुबह करीब 10 बजे से लापता विमान की तलाश में पड़ोसी देश की सरकार ने सेना को लगा दिया लेकिन अब तक विमान, विमान में सवार यात्रियों और स्टाफ का कोई पता नहीं चल सका है. सुबह से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन शाम 6 बजे रोक दिया गया.
तारा एयर का विमान जिस जगह गिरने की आशंका जताई जा रही है, उस जगह सुबह से ही घना कोहरा है. तेज बारिश भी हो रही है जिससे राहत और बचाव का काम बाधित हो रहा है. शाम को बर्फबारी शुरू हो गई जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन को रोक देना पड़ा. अंधेरा, घने कोहरे, तेज बारिश और बर्फबारी के कारण रेस्क्यू में लगाए गए नेपाली सेना और निजी कंपनी के हेलिकॉप्टर वापस बुला लिए गए. सेना के एक हेलीकॉप्टर को जोमसोम में और बांकी दो हेलिकॉप्टर को पोखरा एयरपोर्ट पर स्टैंडबाई के तौर पर रखा गया है.
वापस बुलानी पड़ी सेना
तारा एयर का विमान के जिस इलाके में दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका है, उस इलाके में पैदल रवाना हुई सेना, नेपाल पुलिस और सशस्त्र प्रहरी की टीम को भी वापस बुलाना पड़ा. नेपाल की सिविल एविएशन ऑथरिटी और नेपाली सेना की ओर से कहा गया है कि सुबह में मौसम अनुकूल होते ही लापता विमान की तलाश का काम फिर से शुरू किया जाएगा.
नेपाली सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल नारायण सिलवाल ने बताया कि रेस्क्यू के लिए गए सेना के हेलीकॉप्टर को विमान का मलबा मानाथली हिमाल के बेस में होने की आशंका थी. कुछ स्थानीय लोगों ने भी उसी क्षेत्र में विमान गिरने की आशंका जताई थी. रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए सभी टीमें उसी ओर भेजी गई थीं लेकिन खराब मौसम की वजह से कोई भी टीम संभावित दुर्घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाई.
इमरजेंसी लोकेटर ट्रांसमीटर से मिली ये जानकारी

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








