नेताजी ले रहे थे हजारों लोगों की ऑनलाइन मीटिंग, अचानक चलने लगा पॉर्न वीडियो
AajTak
अर्जेंटीना में एक नेता को उस समय शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब उनकी जूम स्क्रीन को किसी ने हैक कर लिया और उस पर पॉर्न क्लिप चलने लगी. गुस्तावो बोर्डेट नाम के ये राजनेता जूम पर एक ऑनलाइन यूथ इवेंट करा रहे थे. उनके इस इवेंट में लगभग एक दर्जन नेता और एक्टिविस्ट्स भी शामिल थे.
अर्जेंटीना में एक नेता को उस समय शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब उनकी जूम स्क्रीन को किसी ने हैक कर लिया और उस पर पॉर्न क्लिप चलने लगी. गुस्तावो बोर्डेट नाम के ये राजनेता जूम पर एक ऑनलाइन यूथ इवेंट करा रहे थे. उनके इस इवेंट में लगभग एक दर्जन नेता और एक्टिविस्ट्स भी शामिल थे. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images) गुस्तावो मध्य अर्जेंटीना के प्रान्त एंट्रे रॉयस के गर्वनर हैं. उनकी इस मीटिंग में हजार से ज्यादा लोगों ने भी हिस्सा लिया था. इस इवेंट को अर्जेंटीना की सत्ताधारी पार्टी के यूथ सदस्यों ने आर्गेनाइज कराया था. इस इवेंट का एक वीडियो वायरल होने लगा था जब जूम पैनल में पॉर्न वीडियो चलने लगा था. हालांकि प्रशासन ने फौरन इस आधिकारिक वीडियो को हटा लिया है. हालांकि इस मामले में अब तक किसी को अरेस्ट नहीं किया गया है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images) हालांकि इसके बावजूद ट्विटर पर एक ग्राफिक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एंट्रे रॉस के वाइस गर्वनर को देखा जा सकता है और इसके साथ ही बैकग्राउंड में पॉर्न क्लिप देखी जा सकती है. इस मीटिंग को जनरेशनल मीटिंग के तौर पर प्रचारित किया गया था और इस मीटिंग में खास तौर पर कोरोना महामारी के दौरान आने वाली पॉलिटिकल चुनौतियों को लेकर चर्चा होनी थी. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












