
'नेतन्याहू को जाने दो, उन्हें कई बड़े काम करने हैं...', इजरायली PM के खिलाफ भ्रष्टाचार मुकदमे पर फिर बोले ट्रंप
AajTak
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'इजरायल में बीबी नेतन्याहू के साथ जो कुछ किया जा रहा है, वह बहुत खतरनाक है. ट्रंप ने नेतन्याहू को वॉर हीरो बताया है, जिन्होंने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान के खतरनाक परमाणु खतरे को खत्म करने में शानदार काम किया. वह अभी हमास के साथ एक समझौते पर बातचीत कर रहे हैं, जिसमें बंधकों की रिहाई शामिल है.'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार मुकदमे की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने चेतावनी दी कि ये मुकदमा हमास और ईरान के साथ संवेदनशील वार्ताओं को कमजोर कर सकता है.
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में नेतन्याहू का जोरदार समर्थन किया और कानूनी कार्यवाही को राजनीति से प्रेरित और क्षेत्रीय कूटनीति के लिए हानिकारक बताया है.
ट्रंप ने किया नेतन्याहू का समर्थन
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'इजरायल में बीबी नेतन्याहू के साथ जो कुछ किया जा रहा है, वह बहुत खतरनाक है. ट्रंप ने नेतन्याहू को वॉर हीरो बताया है, जिन्होंने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान के खतरनाक परमाणु खतरे को खत्म करने में शानदार काम किया.'
उन्होंने आग कहा कि महत्वपूर्ण बात ये है कि वह अभी हमास के साथ एक समझौते पर बातचीत कर रहे हैं, जिसमें बंधकों की रिहाई शामिल है. इसके अलावा ट्रंप ने नेतन्याहू के खिलाफ लगे आरोपों का मजाक उड़ाया है, जिसमें सिगार और शैंपेन जैसे गिफ्ट स्वीकार करने का आरोप शामिल हैं.
दूसरे शब्दों में ये पागलपन है: ट्रंप

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









