
'नेतन्याहू का बेटा कहां है...', जंग के बीच इजरायली पीएम पर क्यों भड़के सैनिक
AajTak
इजरायली सैनिकों ने नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त लहजे में पूछा है कि यायर अभी तक अमेरिका में ही क्यों रह रहे हैं. वह उनके साथ जंग क्यों नहीं लड़ रहे. वह हमास के खिलाफ लड़ने के लिए अभी तक इजरायल क्यों नहीं आए.
इजरायल-हमास पिछले 19 दिन से जंग लड़ रहे हैं. गाजा से हुए अटैक के बाद इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि हम हमास का खात्मा करके रहेंगे. युद्ध के दौरान इजरायल ने करीब 360000 रिजर्व सैनिक बुला लिए हैं. इसी बीच इजरायली सैनिकों ने पीएम नेतन्याहू पर उनके 32 साल के बेटे यायर को लेकर निशाना साधा है. सैनिकों का कहना है कि इजरायली सरकार ने 360,000 आरक्षित सैनिकों को हमास के खिलाफ लड़ने के लिए बुला लिया है. लिहाजा विदेशों में रहने वाले कई लोग वापस लौट आए हैं, लेकिन खुद पीएम नेतन्याहू का बेटा यायर कहां हैं.
इजरायली सैनिकों ने नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त लहजे में पूछा है कि यायर अभी तक अमेरिका में ही क्यों रह रहे हैं. वह उनके साथ जंग क्यों नहीं लड़ रहे. वह हमास के खिलाफ लड़ने के लिए अभी तक इजरायल क्यों नहीं आए. रिपोर्ट्स के मुताबिक यायर इस साल की शुरुआत में फ्लोरिडा चले गए थे. 32 वर्षीय यायर की समंदर के किनारे वाली एक फोटो वायरल हो रही है, इसमें कई लोग दावा कर रहे हैं कि वह मियामी में मौज ले रहे हैं, जबकि उसके देश के लोग हमास के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने के लिए घर लौट रहे हैं.
'मैं अपना परिवार छोड़कर फ्रंटलाइन पर तैनात'
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक इजरायली सैनिक ने कहा कि मैं उस देश से वापस आ गया हूं जहां मेरी नौकरी है, जीवन है, मेरा परिवार है. इस संकट की घड़ी में मेरे पास वहां रहने का कोई मतलब नहीं था. मैं अपने देश के लोगों को इस हाल में नहीं छोड़ सकता. लेकिन मैं पूछता हूं कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू का बेटा कहां है. वह इज़राइल में क्यों नहीं है?
हम फ्रंटलाइन में खड़े, यायर का पता नहीं
इज़राइल के उत्तरी मोर्चे पर सेवारत एक एक सैनिक ने बताया कि यायर मियामी बीच पर अपने जीवन का आनंद ले रहा है, जबकि मैं फ्रंटलाइन में खड़ा हूं. उन्होंने कहा कि यह हम ही हैं जो अपने परिवार और देश की रक्षा के लिए अपना काम, अपना परिवार, अपने बच्चे छोड़ रहे हैं, न कि वे लोग जो इस स्थिति के लिए जिम्मेदार हैं. इजरायली सैनिक ने कहा कि हमारे भाई, हमारे पिता, बेटे सभी फ्रंट लाइन में हैं, लेकिन यायर अभी भी यहां नहीं है. वह देश के नेतृत्व में विश्वास बनाने में मदद नहीं करता है. गाजा बॉर्डर पर तैनात सैनिक ने कहा कि यह हमारे हाल के इतिहास में इजरायलियों के लिए एकजुट होने का समय है. प्रधानमंत्री के बेटे सहित हममें से हर एक को अभी यहां होना चाहिए.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







