
नेकेड होकर जब लड़की ने शक्तिशाली शासक पर किया 'हमला'!
AajTak
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सामने एक टॉपलेस लड़की ने आकर हड़कंप मचा दिया था. इस घटना को पुतिन पर 'हमला' बताया गया था. अब उसी संगठन की महिलाओं ने यूक्रेन में शांति बहाली के लिए टॉपलेस प्रदर्शन कर रही हैं.
एक लड़की हाफ नेकेड होकर दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेताओं में से एक और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सामने आ जाती है. और फिर उन्हें डिक्टेटर कहती है. तब जर्मनी की चांसलर रहीं एंजला मर्केल भी पुतिन के साथ थीं और वह भी लड़की से बचने की कोशिश करती दिखी. इस दौरान वहां मौजूद पत्रकारों ने इस घटना की फोटोज क्लिक कर लिए और इन फोटोज ने काफी सुर्खियां भी बटोरीं.
ये घटना 8 अप्रैल, 2013 को हुई थी. जर्मनी के हनोवर शहर में इंडस्ट्रियल एग्जीबिशन 'हनोवर मेसे' की ओपनिंग सेरेमनी चल रही थी. इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए स्पेशल गेस्ट के तौर पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहुंचे थे. उनके साथ जर्मनी की चांसलर एंजला मर्केल भी थीं. खास बात ये है कि तब इस एग्जीबिशन में रूस की 100 से ज्यादा कंपनियों ने हिस्सा लिया था.
इसी दौरान वो टॉपलेस लड़की पुतिन के सामने आ गई. तब इसे रूसी राष्ट्रपति पर हमला करार दिया गया था. लड़की का नाम ओलेक्जैंड्रा शेवचेन्को है. वो यूक्रेनी संगठन 'Femen' से जुड़ी थी. जो कि महिलाओं के अधिकारों पर नए अंदाज में विरोध प्रदर्शन करती है.
तब द गार्जियन से बातचीत में शेवचेन्को ने इस घटना को लेकर कहा था- मैंने दूर से सूट पहने पुरुषों के एक दल को देखा. जब मैं उस ग्रुप के पास गई तो उनमें सबसे छोटे कद के पुरुषों में से एक पुतिन थे. वो बहुत छोटे थे. वैसा बिल्कुल भी नहीं जैसा फोटो में दिखते थे. और तभी मुझे समझ आया कि यही मौका है. मैं फेंस के ऊपर से कूदी. और कपड़े उतारते हुए पुतिन की तरफ दौड़ी. और चिल्लाई- डिक्टेटर.
वहां मौजूद फोटोग्राफरों ने इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया. कई रिपोर्ट्स में इस फोटो को साल 2013 का सबसे खास न्यूज फोटो बताया गया था.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











