
नेकलेस, सर्टिफिकेट... 471 दिन बाद रिहा हुईं इजरायली लड़कियों को हमास के गिफ्ट हैंपर में क्या-क्या?
AajTak
हमास के इजरायल पर 7 अक्टूबर को किए गए हमले के बाद दोनों ओर से जंग जारी है. इस जंग को रुकवाने के लिए लंबे समय से चले आ रहे अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों के बाद सीजफायर पर सहमति बनी. यह सीजफायर तीन चरणों में होगा, जिसके पहले चरण में लगभग 2,000 फिलिस्तीनी कैदियों के बदले हमास 42 दिनों के भीतर 33 बंदियों को रिहा करेगा.
इजरायल और हमास के बीच 15 महीनों की खूनी जंग के बाद सीजफायर कई परिवारों के लिए राहत लेकर आया. कतर और मिस्र की मध्यस्थता से हुए 42 दिनों के सीजफायर के पहले चरण के तहत हमास ने तीन इजरायली बंधकों को रिहा किया. लेकिन रिहाई के दौरान इन बंधकों के हाथ में गिफ्ट के पैकेट नजर आए.
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमास ने तीनों महिला बंधकों को रिहाई के समय एक गिफ्ट बैग दिया था. ये गिफ्ट हमास की मिलिट्री विंग कसाम ब्रिगेड्स की ओर से दिए गए थे. जिनमें एक सर्टिफिकेट, एक नेकलेस और कुछ तस्वीरें थीं.
इस सर्टिफिकेट में हिब्रू और अरबी भाषा में 'रिहाई का फैसला' लिखा हुआ था. ये गिफ्ट पैक तीनों महिलाओं को दिए गए. इन गिफ्ट पैक पर कसाम ब्रिगेड का लोगो भी लगा हुआ था लेकिन जो तस्वीरें दुनियाभर में वायरल हुई हैं, उनमें गिफ्ट पैक पर लगे कसाम ब्रिगेड के लोगो को ब्लर कर दिया गया है.
रिहा की गई महिलाओं में रोमी गोनेन, डोरोन स्टेनब्रेशर और एमिली दमारी थीं. गोनेन के परिवार की एक सदस्य ने बताया कि इस गिफ्ट पैक में सर्टिफिकेट, नेकलेस और कुछ तस्वीरें थी जिन्हें इजरायल की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ने जब्त कर लिया है.
हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हमास ने गिफ्ट के तौर पर किस तरह की तस्वीरें दी हैं. लेकिन कुछ इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन तस्वीरों में हमास की कैद में महिलाओं के 15 महीनों को कैद किया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










