
नूडल्स जमे, बिल्डिंग्स की बनी कुल्फी... रूस में हाड़ कंपा देने वाली ठंड
AajTak
रूस की भौगोलिक स्थिति भी इस ठंड को और खतरनाक बना देती है. रूस का बड़ा हिस्सा महाद्वीपीय जलवायु क्षेत्र में आता है, जहां समुद्र का तापमान संतुलित करने वाला असर नहीं होता. जब ठंडी हवा एक बार यहां पहुंच जाती है, तो उसे रोकने या जल्दी गर्म करने वाला कोई प्राकृतिक कारक नहीं होता.
इस समय दुनिया के कई इलाके भीषण ठंड की चपेट में हैं. क्या अमेरिका, क्या यूरोप और क्या एशिया हाड़ कंपा देने वाली ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त है. रूस भी इस समय भंयकर बर्फबारी से पटा पड़ा है. यहां 60 साल में सबसे ज्यादा बर्फ गिर रही है. शहर के कई बड़े इलाके कई-कई मीटर ऊंची बर्फ की परतों में लिपट गए हैं.
आर्कटिक से आई बर्फीली हवाओं ने रूस के शहरों को बर्फ में दबा दिया है. राजधानी मॉस्को में भीषण ठंड है, यहां तापमान -28 डिग्री तक लुढ़क गया है. इस दौरान रूस की एक गगनचुंबी इमारत के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें इस इमारत को कुल्फी की तरह जमा देखा जा सकता है.
रूस के कामचटका में हालात हैरान कर देने वाली हैं. इमारतें और उनके सामने खड़ी कारें बर्फ में लिपटी नजर आ रही हैं. कामचटका में इस वक्त पड़ी भीषण ठंड की वजह आर्कटिक ठंडी हवओं, पोलर वॉर्टेक्स की कमजोरी और इलाके की भौगोलिक बनावट का असर है.
रूस का कामचटका क्यों बर्फ में लिपटा?
कामचटका रूस के सुदूर पूर्व में आर्कटिक सर्कल के बेहद करीब है. यहां आम हालात में भी सर्दियां भीषण होती हैं, लेकिन इस बार उत्तरी ध्रुव की बेहद ठंडी हवा असामान्य रूप से नीचे की ओर खिसक आई हैं.
मौसम वैज्ञानिक इसे पोलर वॉर्टेक्स के खिसकने से जोड़ रहे हैं. जब पोलर वॉर्टेक्स और जेट स्ट्रीम कमजोर या टेढ़े-मेढ़े हो जाते हैं, तो आर्कटिक की हवा खुले रास्ते से दक्षिण की ओर बहने लगती है. कामचटका जैसे खुले और समुद्र के करीब इलाकों में यह ठंडी हवा बिना किसी बड़ी बाधा के सीधे पहुंच जाती है, जिससे तापमान अचानक बेहद नीचे चला जाता है.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








