
नूंह में ईंट भट्ठे से 23 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार, बिना दस्तावेजों के कर रहे थे काम
AajTak
नूंह के एक ईंट भट्ठे पर छापेमारी कर पुलिस ने 23 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में चार पुरुष, छह महिलाएं और 13 नाबालिग शामिल हैं. शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये सभी लोग बिना किसी वैध कागजात के जिले में रह रहे थे. रिपोर्ट के मुताबिक मजदूरी और कम पैसों में काम के लिए तैयार होने की वजह से ऐसे लोगों को आसानी से काम पर रख लिया जाता है.
हरियाणा के नूंह जिले में शनिवार को पुलिस ने एक ईंट भट्ठे पर छापेमारी कर 23 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. ये सभी लोग बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रहे थे. पुलिस के अनुसार, ये लोग नूंह के बाजडका गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर रहे थे.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों में चार पुरुष, छह महिलाएं और 13 नाबालिग शामिल हैं. नूंह पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई. शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये सभी लोग बिना किसी वैध कागजात के जिले में रह रहे थे.
नूंह जिले में पकड़े गए 23 बांग्लादेशी
पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये लोग भारत में कैसे और कब दाखिल हुए. इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है और संबंधित धाराओं के तहत इन पर केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने ईंट भट्ठा मालिकों और अन्य स्थानीय व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि वो अपने कर्मचारियों की अनिवार्य पुलिस सत्यापन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि इस तरह के मामलों से बचा जा सके. पुलिस ने कहा कि जिले में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे.
बिना वैध दस्तावेजों के इतनी बड़ी संख्या में लोगों का भारत में प्रवेश करना और रोजगार पा लेना सुरक्षा के नजरिए से गंभीर माना जा रहा है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह पहला मौका नहीं है जब नूंह जिले में इस तरह की कार्रवाई हुई हो.
इससे पहले भी अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान चलाए जा चुके हैं, लेकिन मजदूरी और कम पैसों में काम के लिए तैयार होने की वजह से ऐसे लोगों को आसानी से काम पर रख लिया जाता है. पुलिस गिरफ्तार किए गए इन लोगों की पृष्ठभूमि और भारत में उनके प्रवेश से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.











