
नुकसान में चल रही थी कबाब की दुकान, शख्स ने तीन बच्चों को दिया जहर, फिर पत्नी संग लगाई फांसी
AajTak
कर्नाटक में आर्थिक तंगी और धमकियों से परेशान एक शख्स ने अपने तीन बच्चों को जहर देकर मार डाला. फिर उसने और उसकी पत्नी ने फांसी के फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया. मरने से पहले शख्स ने एक वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था.
कर्नाटक के तुमकुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक ही परिवार के पांच लोगों के शव उनके घर के अंदर से बरामद हुए हैं. पति-पत्नी के शव फंदे से लटके मिले. तो वहीं, उनके तीन बच्चे बेड पर मृत मिले. मरने से पहले परिवार के मुखिया ने वीडियो भी बनाया था. जिसमें उसने बताया कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा है. साथ ही एक शख्स का नाम भी उसने लिया. कहा कि एक शख्स मुझे और मेरे परिवार को परेशान करता है.
जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार रात 7 बजकर 30 मिनट की है. मरने वालों की पहचान गरनेब साब (33), उसकी पत्नी सुमैय्या (30) साल, बच्चे हजिरा (14), मोहम्मद सुबान (10) और मोहम्मद मुनीर (8) के रूप में हुई है. घटना का पता तब चला जब गरनेब साब ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला.
वीडियो में गरनेब ने कहा कि वह इन दिनों आर्थिक तंगी से झूझ रहा है. उसकी कबाब की दुकान है, जिससे घर का खर्च चलता है. लेकिन वो भी घाटे में चल रही है. इसके साथ ही कहा कि कलंदर नामक शख्स उसे और उसके परिवार को परेशान करता है. वह आए दिन उन्हें गालियां देता और धमकियां भी देता है. बस इसी बात से वो लोग परेशान हैं और जीना नहीं चाहते. शख्स ने राज्य के गृह मंत्री डॉक्टर जी परमेश्वर से न्याय की मांग करते हुए कहा कि आरोपी कलंदर पर कार्रवाई की जाए.
गरनेब का वीडियो कुछ लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी. फिर पाया कि घर में पूरा परिवार मृत पड़ा है. गरनेब और उसकी पत्नी के शव फंदे से लटके हुए थे. जबकि, बच्चों के शव बेड पर पड़े थे. पुलिस ने शुरुआती जांच में माना कि हो सकता है गरनेब ने पहले बच्चों को जहर दिया हो फिर दंपति ने सुसाइड कर लिया. लेकिन अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है. उधर, इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा कि परिवार इस तरह का कदम भी उठाएगा.
(तुमकुर से अनाघा की रिपोर्ट)

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







