
नीला जिस्म और चोट के निशान... पढ़ें- सोनाली फोगाट केस से जुड़े सभी अहम सवालों के जवाब
AajTak
सोनाली की मौत के पीछे साजिश की बू पहले ही दिन से आ रही थी. जिसका खुलासा पुलिस को दी गई उस तहरीर में किया गया था, जो खुद सोनाली के भाई रिंकू ढाका ने गोवा के अंजुना पुलिस थाने में दी थी. उस तहरीर में सुधीर और सुखलविंदर पर कई तरह के संगीन इल्जाम लगाए गए हैं.
टिकटॉक स्टार और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में ये शक अब पुख्ता होता जा रहा है कि उनका कत्ल किया गया है. सोनाली की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का खुलासा और उनके परिवार के तमाम इल्जाम इस बात की गवाही दे रहे हैं कि सोनाली की मौत के पीछे एक बड़ी साजिश रची गई. यही वजह है कि गोवा पुलिस ने गुरुवार को सोनाली की अस्वाभिक मौत के मामले को मर्डर केस में तरमीम कर दिया. अब लोग जानना चाहते हैं कि आखिर कौन हैं वो दो लोग जो इस साजिश के मास्टरमाइंड बताए जा रहे हैं? क्या हैं उन दोनों पर आरोप? पुलिस ने इस मामले में किन धाराओं का इस्तेमाल किया है? आइए ये सब जानते हैं..
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा सोनाली की मौत के पीछे साजिश की बू पहले ही दिन से आ रही थी. जिसका खुलासा पुलिस को दी गई उस तहरीर में किया गया था, जो खुद सोनाली के भाई रिंकू ढाका ने गोवा के अंजुना पुलिस थाने में दी थी. उस तहरीर में दो लोगों को पर कई तरह के संगीन इल्जाम लगाए गए. जिसकी तस्दीक अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी कर रही है. जिसमें कहा गया कि सोनाली के जिस्म पर कई चोट के निशान हैं. साथ ही उसका शरीर मौत के बाद नीला पड़ गया था. इस मामले को लेकर फोरेंसिक टीम कैमिकल जांच कर रही है. यानी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अभी तरह से नहीं आई.
दो लोगों पर शक सोनाली के भाई की तहरीर से उन दो लोगों का पर्दाफाश हो गया था. जो इस साजिश के सबसे बड़े आरोपी बताए जा रहे हैं. हम बात कर रहे हैं सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर वासी की. रिंकू ढाका की तहरीर में सोनाली फोगाट के यौन शोषण और उनकी संपत्ति पर कब्जा करने की साजिश के पीछे सुधीर और सुखविंदर का ही हाथ बताया गया. यहां तक कि इन दोनों पर ही उसकी हत्या का आरोप भी लगा है. बीते बुधवार को सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने अंजुना थाने के एसएचओ को संबोधित 4 पेज की तहरीर दी थाने में दी थी. जिसमें उन्होंने सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर पर गंभीर आरोप लगाए थे, जो अब सच साबित होते नजर आ रहे हैं.
2019 में सोनाली से मिले थे सुधीर और सुखविंदर दरअसल, अंजुना थाना पुलिस को दी गई तहरीर में रिंकू ने लिखा है कि जब 2019 में सोनाली आदमपुर विधान सभा से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही थी. तब कार्यकर्ता के तौर पर सुधीर सांगवान और सुखविंदर उनके पास आए थे. इसके बाद सुधीर ने सोनाली के पीए के तौर पर काम करना शुरू कर दिया. सोनाली सुधीर और सुखविंदर पर भरोसा करने लगी थी.
सुधीर पर बहुत भरोसा करती थी सोनाली जब सुधीर पीए के तौर पर काम करने लगा, तो उसके कुछ समय बाद ही उसने सोनाली के घर में काम करने वाले कुक और नौकरों को हटा दिया था. वो खुद सोनाली के लिए खाने का इंतजाम करता था. रिंकू ने तहरीर में लिखा कि 3 माह पहले उसके पास सोनाली का फोन आया था, उसने बताया कि सुधीर ने उसे खाने के लिए खीर दी थी. जिसे खाने के बाद उसके हाथ पैर कांपने लगे और वो काम नहीं कर रहे थे. जब इस बारे में उसने सुधीर से पूछा तो उसने गोल माल जवाब दिया. तहरीर के अनुसार, सोनाली अपना सारा लेन-देन, कागजी कार्रवाई पीए के होने के नाते सुधीर के माध्यम से ही करती थी. वो सुधीर के लाए किसी भी कागजात को पढ़े बिना ही साइन कर दिया करती थी.
सोनाली ने जीजा को बताई थी आपबीती रिंकू तहरीर में आगे लिखते हैं कि 22 अगस्त 2022 की शाम उनकी बहन सोनाली फोगाट ने उनके छोटे जीजा अमन पूनियां को फोन किया और बताया कि सुधीर ने उसे खाने में कुछ मिलाकर दिया है. जिसकी वजह से उनके शरीर में बैचेनी और घबराहट हो रही है. सोनाली ने अमन से कहा कि 2021 में संतनगर हिसार में उनके घर जो चोरी हुई थी, वो सुधीर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी. इस बारे में वो हिसार लौटकर पुलिस को बताएंगी और सुधीर को कड़ी सजा दिलाएंगी.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









