
नीतीश-लालू के जाति कार्ड के चक्रव्यूह का तोड़ निकालेंगे अमित शाह? गृह मंत्री का रविवार को बिहार दौरा
AajTak
गौरतलब है, त्तिरहुत प्रमंडल के छह लोकसभा सीटों में से पांच पर एनडीए का दबदबा है. मुजफ्फरपुर में जहां अजय निषाद इस वक्त मौजूद भाजपा सांसद है तो वही शिवहर में रामादेवी, पूर्वी चंपारण में राधा मोहन सिंह और पश्चिमी चंपारण में संजय जायसवाल भाजपा सांसद हैं.
2024 लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं और इसी कड़ी में 5 नवंबर को शाह मुजफ्फरपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. अमित शाह की सभा मुजफ्फरपुर के पताही हवाई अड्डा मैदान में होगी! 2022 अगस्त में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीजेपी से अलग होकर महागठबंधन सरकार बनाने के बाद से लगातार अमित शाह अब तक छह बार बिहार का दौरा कर चुके हैं और 5 नवंबर को जब वह मुजफ्फरपुर में हुंकार भरेंगे, तो यह उनका सातवां बिहार द्वारा होगा. अमित शाह की आखिरी सभा 16 सितंबर को मधुबनी के झंझारपुर में हुई थी.
जातीय जनगणना के बाद अमित शाह का पहला दौरा ! अमित शाह का यह बिहार दौरा इस कारण से ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि बिहार में जाति आधारित जनगणना सर्वे रिपोर्ट सामने आने के बाद उनका यह पहला बिहार दौरा है.
माना जा रहा है कि मुजफ्फरपुर जनसभा में अमित शाह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर जाति आधारित जनगणना सर्वे रिपोर्ट को लेकर हमला बोलेंगे और किस तरीके से बिहार में नीतीश कुमार और लालू प्रसाद के जाति कार्ड के चक्रव्यूह को तोड़ा जाए इसको लेकर भी वह पार्टी को मूल मंत्र देंगे.
तिरहुत प्रमंडल पर अमित शाह की नजर ! अमित शाह जब मुजफ्फरपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे तो मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट के साथ-साथ आसपास की अन्य लोकसभा सीट जिसमें सीतामढ़ी, शिवहर, वैशाली, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण शामिल है उस पर भी उनकी नजर होगी.
गौरतलब है, त्तिरहुत प्रमंडल के छह लोकसभा सीटों में से पांच पर एनडीए का दबदबा है. मुजफ्फरपुर में जहां अजय निषाद इस वक्त मौजूद भाजपा सांसद है तो वही शिवहर में रामादेवी, पूर्वी चंपारण में राधा मोहन सिंह और पश्चिमी चंपारण में संजय जायसवाल भाजपा सांसद हैं. वैशाली लोकसभा सीट पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के पशुपति पारस सांसद है. सीतामढ़ी में केवल इस वक्त जनता दल यूनाइटेड के सुनील कुमार पिंटू मौजूदा सांसद है.
शाह के दौरे से पहले जदयू का हमला ! अमित शाह के मुजफ्फरपुर पहुंचने से पहले ही जनता दल यूनाइटेड ने अमित शाह के दौरे को लेकर हमला बोल दिया है. जनता दल यूनाइटेड एमएलसी नीरज कुमार ने कहा है कि अमित शाह एक बार फिर से झूठ बोलने के लिए बिहार आ रहे हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



