
नीतीश पर हमला, निशाने पर तेजस्वी - बिहार की जातिगत गणना पर राहुल गांधी पलट क्यों गये?
AajTak
बिहार के कास्ट सेंसस पर राहुल गांधी का स्टैंड बदलना INDIA ब्लॉक के नेतृत्व पर लालू यादव के बयान का रिएक्शन है - और ये बिहार में विपक्ष के लिए अच्छा संकेत नहीं है.
सिर्फ साल भर में ही बिहार की जातिगत गणना पर राहुल गांधी का रुख बदल गया है - और विधानसभा चुनाव से पहले ये चीज बहुत सारे सवाल खड़े करती है.
जनवरी, 2024 में राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ बिहार पहुंचे थे, ये तभी की बात है जब नीतीश कुमार पाला बदलते हुए INDIA ब्लॉक छोड़कर NDA में बीजेपी के साथ चले गये थे. राहुल गांधी ने तब जातिगत गणना का श्रेय नीतीश कुमार से लेकर तेजस्वी यादव को देने, और थोड़ा क्रेडिट खुद भी लेने की कोशिश की थी - लेकिन अब वो बिहार के उसी कास्ट सेंसस को फर्जी करार दे चुके हैं.
दिल्ली चुनाव के बीच ही कांग्रेस ने राहुल गांधी का पटना दौरा प्लान किया था, और खूब प्रचारित भी. पटना पहुंचे राहुल गांधी ने आरजेडी नेता लालू यादव के पूरे परिवार से बड़े ही खुशनुमा माहौल में मुलाकात की. राहुल गांधी और लालू यादव के गले मिलने की भी तस्वीर सामने आई है. 2015 में लालू यादव के साथ ऐसी ही मुलाकात के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वो गले नहीं मिले थे बल्कि लालू यादव ही उनके गले पड़ गये थे - राहुल गांधी को कैसा अनुभव हुआ, ये तो नहीं मालूम लेकिन चेहरे पर हंसी एकबारगी तो ऐसे सवालों को खारिज ही कर रही है.
लेकिन बिहार के बहुप्रचारित जातिगत गणना को लेकर राहुल गांधी ने जो कहा है, वो सीधे सीधे तो नीतीश कुमार पर ही हमला लगता है, लेकिन निशाने पर साफ तौर पर तेजस्वी यादव ही नजर आते हैं.
क्या ये INDIA ब्लॉक में नेतृत्व को लेकर लालू यादव के ममता बनर्जी के समर्थन का रिएक्शन है? और, क्या ये बिहार मेंं भी इंडिया ब्लॉक के दिल्ली जैसे हाल का इशारा कर रहा है?
1. बिहार के कास्ट सेंसस पर राहुल गांधी का स्टैंड क्यों बदला?

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








