
नीतीश कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, शिक्षा विभाग से चंद्रशेखर की छुट्टी, तीन मंत्रियों के विभाग बदले
AajTak
बिहार सरकार में शनिवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला. नीतीश कैबिनेट में तीन मंत्रियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है. ये मंत्री चंद्रशेखर, आलोक मेहता और ललित यादव हैं. अभी तक शिक्षा मंत्रालय संभाल रहे चंद्रशेखर अब गन्ना विकास विभाग देखेंगे. आलोक मेहता को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.
बिहार सरकार में शनिवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला. नीतीश कैबिनेट में तीन मंत्रियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है. ये मंत्री चंद्रशेखर, आलोक मेहता और ललित यादव हैं. अभी तक शिक्षा मंत्रालय संभाल रहे चंद्रशेखर अब गन्ना विकास विभाग देखेंगे. आलोक मेहता को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, मंत्री ललित यादव को भूमि राजस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
बताते चलें कि ये सभी मंत्री आरजेडी कोटे के हैं. ललित यादव के पास पहले से लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग है. शिक्षा मंत्रालय संभाल रहे चंद्रशेखर की छुट्टी कर उनकी जगह आलोक मेहता को इस विभाग का मंत्री बनाया गया है. चंद्रशेखर का शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक के साथ लंबा विवाद रहा है. के के पाठक लंबी छुट्टी के बाद कल काम पर वापस लौटे थे.
बता दें कि बिहार में राजनीतिक घमासान चल रहा है. मंत्रियों की जिम्मेदारी में बदलाव से पहले नीतीश कुमार ने पार्टी की नई टीम की भई घोषणा की. इस टीम में ललन सिंह को जगह नहीं मिली है. केसी त्यागी को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गईं. इस टीम में पुराने नेताओं को तरजीह दी गई है. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह को जेडीयू का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है.
पूर्व राज्यसभा सांसद केसी त्यागी को राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ ही सीएम नीतीश का राजनीतिक सलाहकार भी बनाया गया है. सांसद आलोक कुमार सुमन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा मंगनी लाल मंडल, रामनाथ ठाकुर, संजय झा, अली अशरफ फातमी, कहकंशा परवीन, आफाक आलम, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, पिल हरिश्चंद्र पाटिल, राज सिंह मान, इंजीनियर सुनील कुमार और रामसेवक सिंह को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










