
नीतीश के मंत्री का दावा- दलित लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह कराया जा रहा है
ABP News
बीजेपी नेता जनक राम ने इस तरह की घटनाओं को शर्मनाक और निंदनीय बताते हुए कहा कि महादलित परिवार के भाई-बहनों पर अत्याचार से समाज में असुरक्षा की भावना भी प्रबल होगी.
पटना: बिहार की नीतीश कुमार सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता जनक राम ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में महादलित समुदाय की लड़कियों को कथित तौर पर अगवा कर जबरन धर्म परिवर्तन कर उनका निकाह कराए जाने को लेकर चिंता जतायी है. खान व भूतत्व मंत्री जनक राम ने मंगलवार को बताया कि इस संबंध में उन्होंने गोपालगंज और जमुई के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को हाल ही में पत्र लिखकर इस मामले में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि इसी तरह का एक अन्य मामला मुजफ्फरपुर जिले में भी प्रकाश में आया है. जमुई के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को गत चार जून को लिखे पत्र में राम ने चन्द्रदीप थाना अन्तर्गत दीननगर गांव में महादलित समाज की एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर एक विशेष समुदाय के कुछ लोगों द्वारा धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराने, आरोपियों द्वारा पीड़िता के पिता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दिए जाने का जिक्र करते हुए दोषियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने को कहा है, ताकि पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द न्याय मिल सके.More Related News













