
नीतीश कुमार के 75 पार होते ही बेटे निशांत फिर से चर्चा में, और जेडीयू कश्मकश में
AajTak
नीतीश कुमार के 75 साल के होते ही उनके बेटे निशांत कुमार फिर से चर्चा में आ गए हैं. जेडीयू के अंदर से भी निशांत कुमार के राजनीतिक डेब्यू की मांग नए सिरे से उठने लगी है. कहा जा रहा है कि फैसला निशांत कुमार को लेना है, और मंजूरी नीतीश कुमार की चाहिए होगी.
नीतीश कुमार 75 साल के हो गए. 1 मार्च को उनका जन्मदिन मनाया गया. जेडीयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ जगह जगह केक काटे. हवन-पूजन भी हुआ, लेकिन नीतीश कुमार ने खुद को सार्वजनिक कार्यक्रम से दूर रखा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सहित कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं, और बेटे निशांत कुमार ने पटना के हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की.
मौका देखकर निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री से लेकर, उनको राज्यसभा भेजे जाने तक की सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी है. निशांत कुमार के राजनीतिक डेब्यू की चर्चा तो बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भी खूब हुई थी. नीतीश कुमार के जन्मदिन के बहाने ये सब फिर से शुरू हो गया है - और जब ये सब चल रहा है, तो लोग नीतीश कुमार के राजनीतिक भविष्य के बारे में भी जहां तहां बात करने लगे हैं.
75 साल की उम्र को बीजेपी में अघोषित रिटायरमेंट की उम्र के रूप में देखा जाता रहा है. हालांकि, कुछ दिन पहले ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक प्रमुख मोहन भागवत ने अपने बारे में भी और बीजेपी नेताओं के बारे में भी बयान देकर आशंकाओं को खत्म करने की कोशिश की थी. नीतीश कुमार एनडीए में बीजेपी के साथ हैं, इसीलिए लोग जेडीयू नेता के भविष्य को लेकर आशंका जाहिर कर रहे हैं - और इस बात की सबसे बड़ी वजह है, नीतीश कुमार की मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बीजेपी की टिकी हुई निगाह.
नीतीश कुमार, अब 75 पार
पटना में 1 मार्च को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 75वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. शहर की सड़कों पर नीतीश कुमार की बड़ी-बड़ी तस्वीरें लगाई गई थीं. जेडीयू कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर भी लगाया था. अखिल भारतीय अति पिछड़ा महासभा की तरफ से बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी के आवास पर भी नीतीश कुमार के जन्मदिन के जश्न का आयोजन हुआ.
नीतीश कुमार की गैरमौजूदगी में उनकी जगह जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने केक काटा. मदन सहनी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर भी मौके पर मौजूद थे. मदन सहनी ने नीतीश कुमार के जन्मदिन को बिहार गौरव दिवस बताया. बोले, नीतीश कुमार ने अंधेरगर्दी के दौर से निकालकर बिहार को गौरव दिलाया है.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











