
नीट रिजल्ट में धांधली? स्टूडेंट्स सुसाइड से दुखी प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा, जांच की मांग
AajTak
NEET Result Controversy: नीट यूजी रिजल्ट आने के बाद से ही ट्विटर पर हंगामा खड़ा हो गया है. 'नीट पेपर रद्द करो' का हैशटैग X (ट्विटर) पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. परिणाम आने के बाद से ही यह परीक्षा शक के दायरे में आ गई है. आइए देखते हैं ट्विटर पर कैंडिडेट्स क्या आरोप लगा रहे हैं.
NEET Result Controversy: नीट रिजल्ट में धांधली की आशंका को लेकर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पहले नीट परीक्षा का पेपर लीक हुआ और अब छात्रों का आरोप है कि इसके रिजल्ट में स्कैम हुआ है. सरकार लाखों छात्रों की आवाज को अनसुना क्यों कर रही है?
प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'X' पर नीट रिजल्ट में गड़बड़ी की आशंका को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'पहले NEET परीक्षा का पेपर लीक हुआ और अब छात्रों का आरोप है कि इसके रिजल्ट में भी स्कैम हुआ है. एक ही सेंटर के 6 छात्रों को 720 में से 720 अंक मिलने पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और कई तरह की अनियमितताओं की बातें सामने आ रही हैं. दूसरी ओर, रिजल्ट आने के बाद देश भर में कई बच्चों के आत्महत्या करने की खबरें हैं. यह बहुत दुखद और झकझोरने वाला है.
उन्होंने आगे लिखा, 'सरकार लाखों छात्रों की आवाज को अनसुना क्यों कर रही है? छात्र-छात्राओं को NEET परीक्षा के परिणाम में धांधली से जुड़े वाजिब सवालों के जवाब चाहिए. क्या सरकार की जिम्मेदारी नहीं बनती कि वो जांच कराकर इन वाजिब शिकायतों का निस्तारण करे?'
सोशल मीडिया पर फूट रहा उम्मीदवारों का गुस्सा
यह भी पढ़ें: NEET रिजल्ट के बाद छात्रा ने बिल्डिंग के कूदकर किया सुसाइड, कोटा में इस साल 11वीं खुदकुशी

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











