
नीट के रिजल्ट पर बवाल के बीच चंदौली में स्टूडेंट्स बोले- परीक्षा साफ-सुथरी हो
AajTak
नीट परीक्षा के रिजल्ट को लेकर पूरे देश में माहौल गर्म है. चंदौली में इस मामले पर छात्र-छात्राओं का कहना है कि वो आने वाले दिनों में नीट की परीक्षा देंगे पर इस बात की कोई गारंटी नहीं हैं कि आने वाले दिनों यह परीक्षा भी साफ सुथरी होगी या नहीं.
नीट परीक्षा के रिजल्ट को लेकर पूरे देश में परीक्षार्थियों और छात्रों में आक्रोश बना हुआ है. एक तरफ परीक्षाफल घोषित होने के बाद परीक्षार्थी परीक्षा फल को लेकर असंतुष्ट और आक्रोशित हैं. चंदौली में इस मामले पर छात्र-छात्राओं का कहना है कि वो आने वाले दिनों में नीट की परीक्षा देंगे पर इस बात की कोई गारंटी नहीं हैं कि आने वाले दिनों यह परीक्षा भी साफ सुथरी होगी या नहीं. इसके अलावा शिक्षकों का कहना है कि सरकार को चाहिए कि इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच हो और आने वाले दिनों में इस तरह की घटना ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जाए.
वहीं, नीट परीक्षा को लेकर एनटीए के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिकाओं की बौछार आ गई है. सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक मेडिकल छात्रों का आंदोलन जारी है. सुप्रीम कोर्ट में नीट परीक्षा को लेकर सुनवाई हुई है. सुप्रीम कोर्ट ने काउंसलिंग पर रोक लगाने और री-एग्जाम के लिए इनकार कर दिया साथ ही अगली सुनवाई में एनटीए का पक्ष भी सुना जाएगा.
नीट के रिजल्ट को लेकर चंदौली में हुआ प्रदर्शन
मेडिकल छात्रों का आरोप है कि नीट परीक्षा में किसी भी स्टूडेंट के 719 या 718 अंक कैसे आ सकते हैं. इसको लेकर एनटीए ने कहा है कि प्रतिपूरक अंकों (Grace Marks) के कारण, दो उम्मीदवारों को 718 और 719 अंक प्राप्त हुए हैं.
सुप्रीम कोर्ट ने री-एग्जाम से किया इनकार
बता दें, साल 2022 में भी ऐसा ही मामला सामने आया है. जहां देश के कई सेंटरों में छात्रों को गलत पेपर दे दिए गए थे. नीट यूजी 2021 में पूछे गए फिजिक्स के एक प्रश्न को लेकर भी विवाद हुआ था. जिसको लेकर स्टूडेंट्स प्रतिनिधि सुप्रीम कोर्ट चले गए थे. इस प्रश्न में हिंदी और अंग्रेजी अनुवाद में अंतर था. हर बार नीट यूजी परीक्षा में गड़बड़ी होती है, जिसको लेकर कई स्टूडेंट्स कोर्ट का रुख करते हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











