
नीचे सिर-ऊपर पैर, क्यों दुल्हन के सामने उल्टा खड़ा हो गया दूल्हा? VIDEO
AajTak
इस Pre Wedding Shoot में दूल्हा सिर के बल खड़ा होकर फोटो खिंचवाता दिखाई दे रहा है. इसे देखकर लोगों का सिर चकरा गया. वीडियो में दूल्हा 'शीर्षासन' कर रहा है तो दुल्हन भरतनाट्यम स्टाइल में पोज दे रही थी. वीडियो को 5 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है.
किसी भी कपल के लिए शादी का दिन बेहद खास होता है. इस दिन को यादगार बनाने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं. हाल के दिनों में प्री-वेडिंग शूट (Pre Wedding Photo Shoot) का चलन काफी बढ़ा है. इसमें कई बार दूल्हा और दुल्हन फोटोशूट के लिए अजब-गजब तरीके अपनाते हैं जो चर्चा का विषय बन जाते हैं. एक ऐसा ही प्री-वेडिंग शूट सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है.
इस प्री-वेडिंग शूट में दूल्हा सिर के बल खड़ा होकर फोटो खिंचवाता दिखाई दे रहा है जिसे देखकर लोगों का सिर चकरा गया. वीडियो में दूल्हा 'शीर्षासन' कर रहा है तो दुल्हन भरतनाट्यम स्टाइल में पोज दे रही है.
इस वीडियो को ट्विटर पर @HasnaZarooriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा है- Pre Wedding Shoot कठिन होता जा रहा है, अच्छा हुआ हम पहले ही निपट गए.
Pre wedding shoot कठिन होता जा रहा है, अच्छा हुआ अपन पहले ही निपट गये😃 pic.twitter.com/kzEKHtKi7H
खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 5 लाख 45 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो को 12 हजार से ज्यादा लाइक्स और हजारों कमेंट्स भी मिले हैं. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- प्री-वेडिंग फोटोशूट के नाम पर आजकल कुछ भी चल रहा है.
सिर के बल खड़ा हुआ दूल्हा

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












