
नींबू-मिर्च को फ्रिज में साथ रखने से क्यों बचना चाहिए? देवकीनंदन ठाकुर ने बताया कारण? 25 फीट ऊंची आग, बीच में ‘प्रह्लाद भक्त’… मथुरा में 5200 साल पुरानी परंपरा का रोमांचक नजारा!
ABP News
प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने नींबू मिर्च को फ्रिज में एक साथ नहीं रखने की सलाह दी है. जानिए इसके पीछे उन्होंने ऐसा क्या कारण दिया है, जो लोगों को हैरान कर रही है?
कथावाचकों और धार्मिक प्रवचनों में अक्सर रोजमर्रा से जुड़ी चीजों का जिक्र देखने को मिलता है. हाल ही में प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने भी एक ऐसी ही मान्यता के बारे में बताया है, जिसमें उन्होंने नींबू और मिर्च को फ्रिज में एक साथ रखने से बचने की सलाह दी है.
उनके मुताबिक, घर में शांति और सकारात्मकता बनाए रखने के लिए इन दोनों ही चीजों को अलग-अलग रखना चाहिए.
25 फीट ऊंची आग, बीच में ‘प्रह्लाद भक्त’… मथुरा में 5200 साल पुरानी परंपरा का रोमांचक नजारा!
प्रवचन के दौरान देवकीनंदन ठाकुर ने बताया कि, नींबू और मिर्च दोनों ही तीव्र प्रकृति की वस्तुएं हैं. धार्मिक और पारंपरिक मान्यताओं के मुताबिक, इन दोनों का संबंध ऊर्जा से जोड़ा जाता है.













