
नींद की झपकी, 160 KM से ज्यादा स्पीड... हाइवे से कैसे उतरी पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की कार, CCTV आया सामने
AajTak
Alwar Accident: राजस्थान के अलवर में हुए हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कार एक्सप्रेस-वे से उतरकर करीब 150 मीटर दूर जाकर एक दीवार से टकरा गई. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि नींद की झपकी की वजह से कार का संतुलन बिगड़ा. जब कार हाइवे से उतरी तो उस वक्त 160 KM से ज्यादा स्पीड रही होगी.
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह (Former Union Minister Jaswant Singh) की बहू और पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह की मौत हो गई. वहीं मानवेंद्र सिंह और उनके बेटे हमीर सिंह गंभीर रूप से घायल हैं. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि नींद की झपकी आने से कार का अचानक संतुलन बिगड़ गया. कार की स्पीड करीब 160 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रही होगी. कार एक्सप्रेस-वे से उतरकर करीब 150 मीटर दूर कच्चे में जाकर एक दीवार से टकरा गई.
सबसे पहले मौके पर पहुंचने वाले पेट्रोलिंग टीम के ऑफिसर संतराम गुर्जर ने बताया कि हादसे के दौरान गाड़ी की स्पीड 160 किलोमीटर या उससे ज्यादा थी. नींद की झपकी आने से अचानक गाड़ी एक्सप्रेसवे से नीचे कच्चे में उतर गई और करीब 120 मीटर दूर दीवार से जाकर टकरा गई.
उन्होंने कहा कि घटना के बाद ड्राइवर से उनकी बात हुई, उसने कहा कि सभी को नींद आ रही थी. इस दौरान अचानक उनको भी नींद की झपकी आ गई. इसलिए एक्सप्रेसवे के पास खाली जगह में प्लांटेशन की जगह पर कार उतर गई. वहां गाड़ी की रफ्तार ज्यादा होने के कारण उछली और सामने दीवार से जाकर टकरा गई.
यहां देखें वीडियो
आजतक से बातचीत में पेट्रोलिंग ऑफिसर ने बताया कि गाड़ी मानवेंद्र सिंह के ड्राइवर चला रहे थे, जबकि आगे की सीट पर उनके बेटे बैठे हुए थे. मानवेंद्र सिंह अपनी पत्नी के साथ पीछे की सीट पर बैठे थे. हादसे के दौरान गाड़ी के आगे के दो एयरबैग खुल गए, जबकि अन्य एयरबैग नहीं खुले. इसलिए मानवेंद्र सिंह का ड्राइवर और बेटा सुरक्षित रहा, जबकि पीछे बैठे मानवेंद्र सिंह और उनकी पत्नी चित्रा सिंह कच्चे में गाड़ी उछलने के कारण सीट व दरवाजे से टकरा गए. इसके चलते चित्रा सिंह की मौत हो गई और मानवेंद्र सिंह की पसलियों में दो फ्रैक्चर हो गए. हाथ में भी फ्रैक्चर हो गया.
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे मेंटिनेस मैनेजर शंकर सिंह ने कहा जैसे ही वो घटनास्थल पर पहुंचे, सभी लोग गाड़ी से बाहर थे. एक्सप्रेसवे पर कॉरीडोर बनाकर सभी को अलवर के अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटनास्थल पर खून से सने हुए कुछ टिश्यू पेपर भी मिले हैं. उन्होंने कहा कि उनके पास केवल यह सूचना आई थी कि किसी नेता की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है, लेकिन उन्हें ये नहीं पता था कि मानवेंद्र सिंह की गाड़ी है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







