
नींद की एक झपकी और 660 फीट नीचे अलकनंदा में गिरी मिनी बस... रुद्रप्रयाग हादसे में 14 ने गंवाई जान, जांच के आदेश
AajTak
घायलों का इलाज एम्स ऋषिकेश में किया जा रहा है. नदी में गिरने से किसी के सिर में तो किसी के हाथ पैर में गंभीर चोटें आई हैं. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचे और इलाज के लिए भर्ती वाहन दुर्घटना के घायलों का हाल-चाल जाना. मुख्यमंत्री ने घायलों के इलाज के संबंध में एम्स के डॉक्टरों से भी जानकारी ली और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश भी दिए.
उत्तराखंड का रुद्रप्रयाग जिला, शनिवार को एक मिनी बस बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर जा रही थी. इस गाड़ी में 26 यात्री सवार थे. लेकिन अपने गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही यह मिनी बस हादसे का शिकार हो गई और सड़क से फिसलकर लगभग 660 फीट नीचे अलकनंदा नदी में जा गिरी.
खबर लिखे जाने तक मिली जानकारी के अनुसार इस भीषण हादसे में 14 लोगों की मौत हो चुकी है और घायलों को एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. कुछ सूत्रों का कहना है कि ड्राइवर को छपकी आने से यह हादसा हो गया. हालांकि हादसे की वजह क्या थी यह जांच का विषय है.
क्या ड्राइवर को आ गई थी झपकी? कहा जा रहा था कि गाड़ी में सवार 26 यात्रियों में से ज्यादातर नींद में थे. जानकारी के अनुसार 26 यात्रियों का दल नई दिल्ली से चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रेकिंग के लिए रवाना हुआ था. कहा जा रहा है कि बद्रीनाथ हाईवे पर ड्राइवर को झपकी आ गई और सुबह करीब 11:30 बजे यह हादसा हो गया.
पता चला है कि यह मिनी बस चारधाम यात्रा की नहीं थी इसलिए न ही इसका ट्रिप कार्ड था और न ही यात्रियों का रजिस्ट्रेशन हुआ था. यह प्रक्रिया उन वाहनों और यात्रियों के लिए अनिवार्य होती है जो चारधाम यात्रा पर जा रहे होते हैं. रजिस्ट्रेशन चेकिंग के लिए गाड़ी को ब्रह्मपुरी में रोका भी गया था लेकिन ड्राइवर ने कहा कि वे तुंगनाथ जा रहे हैं इसलिए वाहन को चेक पोस्ट से छोड़ दिया गया.
मृतकों और घायलों की सूची

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







