
'निवेशकों को महाराष्ट्र पर नहीं रहा भरोसा, उद्योग मंत्री इस्तीफा दें', आदित्य ठाकरे का शिंदे-फडणवीस पर हमला
AajTak
महाराष्ट्र से पिछले डेढ़ महीने में दो बड़े प्रोजेक्ट चले गए हैं. इसको लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है. आदित्य ठाकरे ने भी उद्योगों को प्रदेश में न रोक पाने पर उद्योग मंत्री से इस्तीफे देने की मांग की है. वहीं उद्धव सरकार में उद्योग मंत्री रहे सुभाष देसाई ने कहा कि मौजूदा मंत्री को यह कैसे नहीं पता चल पाया कि टाटा एयरबस प्रोजेक्ट के लिए पहले ही दूसरे राज्य से एमओयू हो गया था.
महाराष्ट्र से अब टाटा एयरबस प्रोजेक्ट गुजरात चला गया है. बड़ा प्रोजेक्ट प्रदेश से चले जाने के बाद शिंदे-फडणवीस सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है. उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ने शनिवार को शिंदे-फडणवीस सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि अब चौथा प्रॉजेक्ट महाराष्ट्र के हाथ से निकल गया है. निवेशकों को महाराष्ट्र पर भरोसा नहीं रहा. उद्योग मंत्री को अब इस्तीफा देना चाहिए. कई विधायक सरकार से नाखुश हैं.
उन्होंने कहा कि एक तरफ हम किसानों को खो रहे हैं और दूसरी तरफ राज्य में उद्योग भी खो रहे हैं. किसानों की आत्महत्या के मामले पर उन्होंने कहा कि यह समय उन किसानों के साथ खड़े होने का है, जो कठिन समय का सामना कर रहे हैं. आत्महत्या के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन कोई मंत्री किसानों के पास नहीं जा रहा है और न ही राहत की घोषणा कर रहा है. आदित्य ठाकरे ने कहा कि एमवीए और केंद्र एक साथ काम कर सकते हैं लेकिन यह प्रदेश सरकार और केंद्र काम नहीं कर पा रहे हैं.
दोहरे इंजन वाली सरकार का एक इंजन फेल
उद्धव सरकार में उद्योग मंत्री रहे सुभाष देसाई ने कहा कि अगर सरकार कहती है कि महाराष्ट्र में कोई नया और बड़ा प्रोजेक्ट आएगा तो हमें खुशी होगी लेकिन यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि जनवरी से जून तक हमारी सरकार गिरने तक हम वेदांत फॉक्सकॉन के साथ रहे और अब वर्तमान सरकार इस प्रोजेक्ट को नहीं रोक सकी.
उन्होंने कहा- हम कह रहे थे कि टाटा एयरबस प्रोजेक्ट हाथ से चला जाएगा. क्या मंत्री को पता नहीं था कि वे पहले ही दूसरे राज्य के साथ एमओयू कर चुके हैं. इस दोहरे इंजन वाली सरकार का एक इंजन फेल हो गया है. उन्होंने कहा कि एक आदमी की अति महात्वाकांक्षा के कारण पूरा प्रदेश भुगत रहा है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






