
ना लगेगी बिजली और ना खर्च होगी महंगी गैस, नल खोलते ही मिलेगा गर्म पानी, ये है कीमत
AajTak
सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में बहुत से लोगों को गर्म पानी की जरूरत पड़ती है. आज हम आपको गर्म पानी का एक ऐसा सॉल्यूशन बताने जा रहे हैं, जिसमें ना तो बिजली की खपत होगी और ना ही कोई गैस सिलेंडर लगेगा. हम बात कर रहे हैं Solar Water Heater की, जिसे घर की छत पर लगाया जा सकता है.
सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है. बदलते मौसम के साथ कई लोगों को घर में सुबह-सुबह के समय गर्म पानी की जरूरत पड़ती है. आज हम गर्म पानी के लिए एक सॉल्यूशन बताने जा रहे हैं. इसकी मदद से आप घर के अंदर लगे हर एक नल में गर्म पानी को इस्तेमाल कर पाएंगे.
दरअसल, आज हम आपको सोलर वॉटर हीटर (Solar Water Heater) के बारे में बताने जा रहे हैं. Solar Water Heater की मदद से घर में हर समय गर्म पानी को एक्सेस कर सकते हैं. इसके लिए ना तो आपकी बिजली खर्च होगी और ना ही महंगा गैस सिलेंडर इस्तेमाल करना होगा.
Solar Water Heater में एक स्टोरेज टैंक होता है और सोलर कलेक्टर्स. जहां सोलर कलेक्टर पानी को गर्म करने का काम करता है, वहीं स्टोरेज टैंक, पानी को लंबे समय तक गर्म बनाए रखता है. बाजार में ये अलग-अलग कैपिसिटी में देखने को मिलते हैं.
ये भी पढ़ेंः 999 रुपये का ये प्रोडक्ट झटपट गर्म करेगा पानी, गीज़र की नहीं होगी जरूरत
Solar Water Heater को ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म से लेकर स्थानीय मार्केट से जाकर खरीदा जा सकता है. India Mart वेबसाइट पर यह हमें 18000 रुपये की कीमत में लिस्टेड नजर आया. यह कीमत 100 लीटर कैपिसिटी वाले 1 यूनिट की है. बताते चलें कि बाजार में सोलर वॉटर हीटर बेचने वाले ढेरों ब्रांड मौजूद हैं, जिसमें havells, v guard आदि के नाम शामिल हैं.
Solar Water Heater को घर में लगाने का फायदा यह है कि इसके लिए आपको कहीं भी तोड़फोड़ कराने की जरूरत नहीं है. साथ यह आपका बिजली का बिल भी नहीं बढ़ाएगा. साथ ही यह पर्यावरण को भी किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











