
ना फिल्में, ना टीवी शो! रियलिटी शोज से चमक रहा इन सेलेब्स का करियर, 'द 50' से खेलेंगे नया दांव!
AajTak
शोबिज में ऐसे कई सेलेब्स हैं जो खूब पॉपुलर हैं, उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. लेकिन वो मुख्य तौर पर किसी फिल्म या सीरियल का हिस्सा नहीं हैं. उनका करियर रिएलिटी शोज पर टिका है. वो रिएलिटी शो स्टार के नाम से ही जाने जाते हैं.
टीवी और सोशल मीडिया की दुनिया में कई ऐसे चेहरे हैं, जिनका करियर रियलिटी शोज की बदौलत चमकता रहा है. अब एक बार फिर ये सितारे नए रियलिटी शो ‘द 50’ में नजर आने वाले हैं, जहां न सिर्फ शोहरत बल्कि मोटी कमाई की भी पूरी उम्मीद है. आइए जानते हैं इन सेलेब्स के प्रोफेशनल सफर और मौजूदा स्थिति के बारे में, जो एक अंतराल के बाद किसी ना किसी रिएलिटी शो का हिस्सा बन सुर्खियां बटोर ही लेते हैं.
मिस्टर फैजू- सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैजू ने टिकटॉक से अपनी पहचान बनाई और फिर कई रियलिटी शोज में नजर आए. खतरों के खिलाड़ी और झलक दिखला जा जैसे शोज ने उन्हें टीवी ऑडियंस तक पहुंचाया. म्यूजिक वीडियो और ब्रांड एंडोर्समेंट के साथ फैजू की पॉपुलैरिटी रियलिटी शोज से बनी हुई है. ‘द 50’ से वह फिर सुर्खियों में लौटने की तैयारी में हैं.
शिव ठाकरे- इनको असली पहचान बिग बॉस मराठी और फिर बिग बॉस 16 से मिली. इसके बाद वह खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आए. शिव के एक्टिंग प्रोजेक्ट्स सीमित रहे हैं, ऐसे में रियलिटी शोज शिव के करियर की सबसे बड़ी ताकत बने हुए हैं. इस बीच वो म्यूजिक वीडियो जरूर कर चुके हैं.
हामिद बरकजी- MTV Splitsvilla और Ace of Space जैसे शोज से पहचान बनाई. फिटनेस और स्टाइल के लिए मशहूर हामिद फिलहाल किसी बड़े एक्टिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं, इसलिए ‘द 50’ उनके लिए दोबारा लाइमलाइट पाने का बड़ा मौका है.
लवकेश कटारिया- सोशल मीडिया और यूट्यूब से जुड़े रहे हैं और रियलिटी शोज के जरिए उन्होंने अपनी फैन फॉलोइंग बढ़ाई. डिजिटल कंटेंट के साथ-साथ अब वह टीवी ऑडियंस तक पहुंचने के लिए ‘द 50’ पर दांव लगा रहे हैं. और खबर है कि सबसे पहले शो से एलिमिनेट भी वही हो गए हैं.
सिवेट तोमर को MTV Roadies और Splitsvilla से पहचान मिली. उनके करियर का बड़ा हिस्सा रियलिटी शोज पर ही टिका रहा है. एक्टिंग में कदम रखने की कोशिशों के बीच ‘द 50’ उनके लिए फिर से खुद को साबित करने का मंच है.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.











