
ना गैस लगेगी, ना जलने की चिंता, ऐसे खुद खाना बनाता है ये कुकर, कई घंटों तक रखता है गर्म
AajTak
इलेक्ट्रिक कुकर की मदद से आप चावल, इडली, ढोकला और सूप आदि को आसानी से बना सकेंगे. मार्केट में इलेक्ट्रिक कुकर के कई ऑप्शन मौजूद हैं. इसके लिए आपको गैस की जरूरत नहीं होगी. साथ ही इसमें खाना जलने का खतरा नहीं है. यहां तक कि यह खाना परोसने तक उसको गर्म बनाए रखता है.
खाना बनाना कई लोगों के लिए मुश्किल होता है. कई बार खाना बनाते-बनाते वह जल जाता है और इसके लिए LPG या PNG गैस की जरूरत होती है. आज आपको एक खास बर्तन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको एक सिंपल कुकिंग प्रोवाइड कराएगा.
आज आपको इलेक्ट्रिक कुकर के बारे में बताने जा रहे हैं. ये इलेक्ट्रिसिटी पर काम करते हैं. इनमें आप चावल के अलावा और भी फूड आइटम तैयार कर सकते हैं. अलग-अलग इलेक्ट्रिक कुकर में कई खास ऑप्शन होते हैं.
1299 रुपये की शुरुआती कीमत
ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट में राइस कुकर के कई ऑप्शन मौजूद हैं. यहां आपको 1299 रुपये की शुरुआती कीमत में राइस कुकर खरीदने को मिल जाते हैं. हालांकि ज्यादा फीचर्स और ज्यादा रेसिपी वाले ऑप्शन के लिए ज्यादा रुपये खर्च करने होंगे.
यह भी पढ़ें: बिना गैस के खाना पकाता है ये कुकर, कीमत 989 रुपये से शुरू
Prestige का कुकर भी मौजूद

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












