
ना कानून का डर, ना पुलिस की परवाह... फरार आरोपी मोनू मानेसर का समर्थन, खाकी को धमकी
AajTak
फरार आरोपी मोनू मानेसर का समर्थन करने आए लोगों ने सड़क पर जाम लगाया और राजस्थान पुलिस को खुली धमकी दे डाली. महापंचायत में कहा गया कि अगर पुलिस मोनू मानेसर के यहां छापे डालती है, तो पुलिस अपने पांव पर वापस नहीं जाएगी.
भिवानी में दो लोगों जिंदा जलाकर मार डालने का आरोपी बदमाश मोनू मानेसर अभी भी फरार है. मोनू मानेसर ने इससे पहले भी एक युवक को गोली मार दी थी. हथियारों के साथ उसकी दबंगई के कई वीडियो वायरल हैं. अब दो लोगों को बोलेरो गाड़ी में जलाकर मारने वाले मोनू मानेसर के समर्थन में लोगों ने गुरुग्राम के मानेसर में हिंदू महापंचायत का आयोजन कर उसे निर्दोष बताया है.
पुलिस को धमकी इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने सड़क पर जाम लगाया और राजस्थान पुलिस को खुली धमकी दे डाली. महापंचायत में कहा गया कि अगर पुलिस मोनू मानेसर के यहां छापे डालती है, तो पुलिस अपने पांव पर वापस नहीं जाएगी. महापंचायत में खुलेआम पुलिस और कानून को धमकी दी गई. जिसे देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आरोपियों और उनके समर्थकों को ना तो कानून का डर है और ना ही पुलिस की परवाह.
आरोपियों की मदद के लिए फंड महापंचायत में ऐलान किया गया कि मोनू मानेसर और उसकी टीम के लिए फंड बनाया जाएगा, ताकि कानूनी लड़ाई लड़ी जा सके. इतना ही नहीं महापंचायत में धमकी दी गई कि अगर राजस्थान पुलिस मोनू पर कार्रवाई करने के लिए आती है, तो वह अपने पांव से वापस नहीं जाएगी. महापंचायत ने इस मामले में सीबीआई जांच की भी मांग की.
कौन है आरोपी मोनू मानेसर? हत्यारोपी मोनू मानेसर का पूरा नाम मोहित है. वह मानेसर का रहने वाला है. उसे हथियारों की नुमाइश और दबंगई करने का शौक है. बताया जाता है कि वो पिछले 10-12 साल से बजरंग दल से जुड़ा है. वह पिछले कुछ सालों से गो तस्करों से मुठभेड़ करने वाला चेहरा बनकर सामने आया है. शातिर मोनू उर्फ मोहित पर युवक को गोली मारने का भी इल्जाम भी लग चुका है. वो काउ प्रोटेक्शन टास्क फोर्स का भी सदस्य है. फिलहाल, इस डबल मर्डर केस में वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा है.
अपहरण के बाद किया गया डबल मर्डर हरियाणा के भिवानी के लोहारू में 16 फरवरी यानी गुरुवार को जली हुई एक बोलेरो कार में दो कंकाल मिले थे. मृतकों की पहचान नासिर (25) और जुनैद (35) के तौर पर हुई है. दोनों राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले थे. मृतकों के परिजनों ने बुधवार को नासिर और जुनैद के अगवा होने की शिकायत दर्ज कराई थी. मृतकों के परिजनों ने अपनी शिकायत में कहा था कि बजरंग दल के कार्यतकर्ताओं ने दोनों का भरतपुर से अपहरण किया. इस मामले में पुलिस ने बजरंग दल और गो रक्षा दल के मोनू मानेसर उर्फ मोहित समेत 5 लोगों पर मामला दर्ज किया था.
राजस्थान पुलिस पर गंभीर आरोप इस मामले में अन्य आरोपी और मोनू के नेतृत्व वाले गो रक्षा समूह के सदस्य श्रीकांत पंडित की मां दुलारी देवी ने आरोप लगाया है कि दो लोगों के कथित अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस उनके बेटे को गिरफ्तार करने के लिए घर पर छापेमारी करने आई थी. राजस्थान पुलिस और सादे वेश में आए कुछ गुंडों ने रात के समय उनके घर में जबरन घुसकर 9 माह की गर्भवती बहू कमलेश (श्रीकांत की पत्नी) के पेट पर लात मार दी, जिसके कारण बहू ने अपना बच्चा खो दिया. यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके दो अन्य बेटों विष्णु और राहुल को जबरन उठा लिया और अपने साथ ले गए. हमें अब भी उनके ठिकाने के बारे में पता नहीं है.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









